जोक्स: दोस्त ने पूछा- तू रोज शराब पी के घर जाता है, भाभी कुछ बोलती नहीं, मिला ये मजेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------------------
पुलिस - हमें आपके घर की तलाशी लेनी है,
सुना है आपके घर में विस्फोटक सामग्री है…!
पति - साहब खबर तो पक्की है, पर…
पुलिस (हैरानी से) - पर क्या???
पति - अभी वो मायके गई है…!!!
पति (पत्नी से) - यह शीशा तुम्हारे कारण टूटा है!
पत्नी - बिल्कुल नहीं, तुम्हारे कारण टूटा है…
मैंने तुम्हें जब फूलदान फेंककर मारा,
तब तुम अगर अपनी जगह पर ही खड़े रहते तो यह शीशा नहीं टूटता…!!!
दोस्त - तू रोज शराब पी के घर जाता है, भाभी कुछ बोलती नहीं तुम्हें?
पप्पू - बोलती है ना...
दोस्त - क्या?
पप्पू - कीड़े पड़ेंगे तुम्हारे दोस्त को, जो रोज तुम्हें पिला देते हैं...!!!