जोक्स: जब पाप का घड़ा भर जाए तो... पता है क्या करना चाहिए?
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
पत्नी - अगर मेरी किसी राक्षस के साथ भी
शादी हो जाती, तो भी इतना दुखी नहीं होती,
जितनी तुम्हारे साथ हूं!
.
.
पति (हंसकर) - पगली... खून के रिश्तों में
कहां शादी होती है...!!!
इसे कहते हैं नहले पे दहला...!
पति - मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
जल्दी से एंबुलेंस के लिए फोन करो!
.
.
पत्नी - हां लगाती हूं, अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ?
.
पति - रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है...!!!
आज का ज्ञान...
.
जब पाप का घड़ा भर जाए तो...
.
.
घड़ा हटाकर ड्रम लगा देना चाहिए...!!!