पति ने बताई मरने की वजह, सुनकर पत्नी को आ गया चक्कर, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
पत्नी की सहेली मिलने आई...
बातचीत के बाद पति ने पत्नी से कहा - प्रिये,
गैस पर चढ़ी दाल जल रही है।
पत्नी - दाल जले तो जले, पर मैं तुम्हारी दाल गलने नहीं दूंगी...!!!
पत्नी - मैं जो भी काम करती हूं, उसमें
पूरी तरह डूब जाती हूं…
.
.
.
पति - तुम कुआं क्यों नहीं खोदती…!!!
पत्नी - मैं बचूंगी नहीं, मर जाऊंगी...
पति - मैं भी मर जाऊंगा!
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाऊंगी, तुम
क्यों मर जाओगे?
पति - क्योंकि, मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा…!!!