जब एक मोटी औरत की बात सुनकर डॉक्टर साहब हुए बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------
पिता - बेटा तुमने दो साल की कॉलेज लाइफ में सबसे मुश्किल काम कौन सा सीखा?
.
.
.
बेटा - बस की छत पर बैठकर तेज हवाओं में एक तीली से तीन सिगरेट जलाना...!!!!
-------------------------------------
दूल्हा - पंडितजी, पत्नी को दांयी तरफ बैठाना है या बांयी तरफ?
.
.
.
पंडित - देख ले यार जैसा ठीक लगे,
बाद में तो सर पर ही बैठेगी...!!!
एक मोटी औरत डॉक्टर के पास गई...
और बोली - डॉक्टर साहब, आपने तो कहा था कि खेलने से मोटापा कम होता है,
पर मेरा तो बिल्कुल कम नहीं हुआ।
डॉक्टर - कौन सा खेल खेलती हो?
मोटी औरत - कैंडी क्रश
डॉक्टर बेहोश...
पत्नी - आप बहुत मोटे हो गए हो
पति - तुम भी तो कितनी मोटी हो गई हो
पत्नी - पर मैं तो मां बनने वाली हूं
पति - तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं!!!
यमराज - मैं तेरी जान लेने आया हूं
आदमी - ले जाइये
.
.
.
पड़ोस में ही तीन घर छोड़ कर रहती है!!!
टीचर - जो बेबकूफ है खड़ा हो जाए
पप्पू अकेला खड़ा हो गया
टीचर - तुम बेबकूफ हो
पप्पू - नहीं
टीचर - तो खड़े क्यों हुए
.
.
.
पप्पू - आप अकेली खड़ी थीं तो मुझे अच्छा नहीं लगा!!!!