मरीज की धमाकेदार बात सुन डॉक्टर साहब ही हो गए बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
मास्टर जी - काजू कतली पर चांदी का वरक क्यों लगाते हैं?
.
.
.
चिंटू - ये मालूम करने के लिए कि वो उल्टी किधर से है
और सीधी किधर से...!!!
अब वो दिन दूर नहीं जब...
.
स्टेज पर दुल्हन के आते ही बाराती बोलेंगे...
.
.
.
अरे ये तो टिक-टॉक वाली है...!!!
मरीज - डॉक्टर साहब, क्या हुआ है मुझे?
डॉक्टर - सोनोग्राफी करनी पड़ेगी?
मरीज (घबराकर) - साहब, गरीब आदमी हूं,
चांदीग्राफी या तांबेग्राफी से काम चला लो...!!!
डॉक्टर बेहोश...