शराबी और बाबा की ये मजेदार बातें आपको कर देंगी लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------
दरवाजा खोलते ही...
लड़की - परसों मेरी शादी है, अब क्यों आए हो मेरी जिंदगी में वापस?
.
.
.
लड़का - टेंट लगाने का ऑर्डर हमको ही मिला है!
अब तेरे चक्कर में काम-धंधा भी छोड़ दें क्या?
एक बाबा एक शराबी से बोले - इतना दारू पीओगे तो मरने के बाद नर्क में जाओगे।
शराबी - तो जो दारू बेच रहा है, उसका क्या होगा?
बाबा - वो भी नर्क में जाएगा।
शराबी - फिर जो आदमी शराब की दुकान के सामने नमकीन बेचता है, उसका क्या होगा?
बाबा - उसको भी नर्क में ही जाना पड़ेगा।
शराबी - फिर क्या दिक्कत है, नर्क ही ठीक है मेरे लिए...!!!