फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   holi 2019 funny jokes husband wife hindi jokes funny jokes 18 March 2019

बुरा न मानो होली है कहकर रंग डालने वालों से पप्पू दिवाली में ऐसे लेगा बदला, पढ़िए होली के चुटकुले

Mon, 18 Mar 2019 04:09 PM IST
पंखुड़ी सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 18 Mar 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
holi 2019 funny jokes husband wife hindi jokes funny jokes 18 March 2019
holi
जो लोग
विज्ञापन

“बुरा न मानो, होली है”
ये कहकर आप रंग डाल जाते हैं
दिवाली आने पर आप भी
“बुरा न मानो, दिवाली है”
कहकर उनपर बम डाल देना
हैप्पी होली
.........................

एक साधु था, उसे गाने का बहुत शौक था
लेकिन उसकी आवाज बहुत बुरी थी…
होली के दिन भांग पीकर वह अपनी उसी फटी हुई
आवाज में जोर-जोर से गाना गाने लगा….
महबूबा महबूबा…, महबूबा महबूबा….

गाना गाते हुए वह बेचारा भांग के नशे में
नाले में जा गिरा फिर नाले में उसकी आवाज आई:
मैं डूबा, मैं डूबा, अरे कोई तो बचाओ मैं डूबा मैं डूबा !!
................................

एक इंसान होली के दिन ये गुनगुना रहा था:-
घर में नहीं है पानी तो होली कैसे मनाऊ रे..!!
घर में नहीं है पानी तो होली कैसे मनाऊ रे..!!

ये सुन कर पास के एक इंसान ने कहा:-
पानी हो ना हो, होली तो मनाना चाहिये
उधार ले कर ही सही, साल में एक बार तो नहाना चाहिये!!
......................................
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता:- बेटा, बताओ जान कहाँ से निकलती है?
बेटा:- खिड़की से…!!
पिता:- वो कैसे…?
बेटा:- कल दीदी एक लड़के से कह रही थी
“जान, खिड़की से निकल जाओ”
.........................................
विज्ञापन

एक बाप अपने बेटे की शरारतों से बहुत परेशान था,
उसका बेटा हमेशा मोबाइल पर गेम खेलता रहता था!
एक दिन पढ़ाई व होमवर्क करने के लिए
बेटे को प्रेरित करते हुए उसके बाप ने कहा:-
जब अब्राहम लिंकन तुम्हारी उम्र के थे तो…
वो लकडि़यों की आग जला कर उसके सामने पढ़ाई किया करते थे!
बेटे ने जवाब दिया:- पर जब लिंकन आपकी उम्र के थे तो यूनाईटेड स्टेटस के राष्ट्रपति थे!
......................................

होली पर ‘बलम पिचकारी’
जैसा गाना देने के लिए
‘यह जवानी है दीवानी’
बनाने वालों को तहे-दिल से शुक्रिया।

वर्ना सालों से रंग बरसे सुन-सुन के
जीवन ही खत्म हो चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed