चार चीजें इंसान को कभी खुश नहीं रख सकतीं... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुलकर हंसने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। रोजाना हंसने से सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ ही इससे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। तो फिर देर किस बात की पढ़िए मजेदार जोक्स और जमकर हंसिए।
अर्ज किया है...
लड़की रो-रो के लड़के से कह रही है...
वाह वाह...
लड़की रो-रो के लड़के से कह रही है...
हाथ छोड़ दे कमीने!
नाक बह रही है!
लड़का- एक ही कपड़े पहन के रोज घूमती हो अजीब नहीं लगता
लड़की- ये मेरी ऑफिस यूनिफॉर्म है साले बेरोजगार
----
चार चीजे इंसान को कभी खुश नहीं रख सकतीं...
कार, मोबाइल, टीवी और बीबी...
क्योंकि अक्सर इनके लेटेस्ट मॉडल दुसरों के पास होते हैं...
जब छात्र ने गुरु जी को घरबार के बारे में बताया...
पत्नी- पिछली बार आपने मेरे जन्मदिन पर
लोहे का पलंग बनबाया था, इस बार क्या इरादा है?
पति- उसमें करंट छोड़ने का
-----
गुरु जी- बताओ घरबार किसे कहते हैं... एक पति के जीवन में इसके महत्व की विवेचना करो...
छात्र- गुरु जी घरबार का एक पति के जीवन में बड़ा महत्व है।
घर में पत्नी द्वारा उत्पन्न किए गए उत्पात और तनाव से मुक्त होने हेतु पति घर से बार में चला जाता है और बार में ज्यादा चढ़ जाने पर बार से घर आ जाता है।
घर और बार के इस चक्र को ही घरबार कहते हैं।
गुरु जी छात्र का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेज कर सुबह से बार में बैठें हैं
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े।
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू- सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने और दूसरे से उसके विवाहित होने का पता चलता है।
बैंक में कैशियर: पैसे नहीं हैं
कस्टमर: और दो माल्या को पैसे, सारे पैसे लेकर विदेश भाग गया।
कैशियर ने कस्टमर को चांटा मारते हुए कहा
बैंक में तो पैसे हैं ही, तुम्हारे खाते में नहीं हैं।