अनजान व्यक्ति ने बंटी को फोन कर कही धमाकेदार बात, पढ़िए ये मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------------
पत्नी ने पति से पूछा...
अच्छा यह बताओ कि तुम मुर्ख हो या मैं?
पति (शांत मन से) चाय का घूंट लेते हुए बोला - प्रिये,
यह बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यंत तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो,
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मुर्ख व्यक्ति से विवाह करो...!!!
बैंक मैनेजर - मिश्रा जी हमारे पुराने ग्राहक हैं, तुमने उनसे बदतमीजी की।
मेरे सामने फोन करके माफी मांगो!
क्लर्क - हेलो, मिश्रा जी...!
मिश्रा जी - हां, बोल रहा हूं।
क्लर्क - मैं बैंक से बोल रहा हूं जी।
मिश्रा जी - बोलो...
क्लर्क - कल मैंने आपसे कहा था कि 'भांड़ में जा तू'
मिश्रा जी - हां, तो?
क्लर्क - तो अब मत जाना, बस यही कहने के लिए फोन किया था...!!!
एक बार फोन की घंटी सुन कर जब बंटी ने फोन उठाया तो
दूसरी तरफ से आवाज आयी...
हेलो, फ्रिज चल रहा है?
बंटी - हां चल रहा है, आप कौन?
फोन करके वाला (कॉलर) - तो फिर पकड़ लो, वर्ना भाग जायेगा।
कॉलर ने थोड़ी देर बाद दोबारा फोन किया - हेलो, फ्रिज है?
बंटी (गुस्से से) बोला - नहीं है।
फोन करने वाला (कॉलर) - कहा था पकड़ लो, वर्ना भाग जायेगा...!!!