{"_id":"5be81062bdec2269960bc00b","slug":"deled-second-phase-counselling-from-12-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन से शुरू होगी डीएलएड दूसरे चरण की काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस दिन से शुरू होगी डीएलएड दूसरे चरण की काउंसलिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) के लिए प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में खाली सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग सोमवार से शुरू करेगा। दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा में 84 से 45 अंक हासिल करने वाले 2719 अभ्यर्थियों का नाम सूची में रखा है।
विज्ञापन
इनकी 12 से 16 नवंबर तक काउंसलिंग होगी। प्रदेश भर में 12 सरकारी डाइट (जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान) हैं, जबकि 28 प्राइवेट शिक्षण संस्थान डीएलएड कोर्स करवा रहे हैं। इनमें करीब साढ़े तीन हजार से अधिक डीएलएड के लिए सीटें निर्धारित हैं।
विज्ञापन
बोर्ड ने इन सीटों को भरने के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 30 अगस्त से 14 सितंबर तक की। पहले चरण की काउंसलिंग के बाद खाली सीटों के लिए बोर्ड दूसरे चरण की काउंसलिंग कर रहा है।
विज्ञापन
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि डीएलएड के लिए खाली रही सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग सोमवार से शुरू होगी। सोमवार से 16 नवंबर तक चलने वाली काउंसलिंग में प्रत्येक दिन करीब 550 अभ्यर्थी भाग लेंगे।