फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar News, Crime, Sucide, Yamunanagar

महीने पहले जर्मनी से लौटे युवक ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 05 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो अमर उजाला/यमुनानगर Updated Sat, 05 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar News, Crime, Sucide, Yamunanagar
यमुनानगर - फोटो : अमर उजाला
थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के गांव बटेहड़ी में एक महीने पहले जर्मनी से लौटे युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की एक साल पहले शादी हुई थी। उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

गांव बटेहड़ी निवासी संदीप कुमार (27) करीब सात साल से विदेशों में ही रहता था। वह करीब छह साल तक सिंगापुर में रहा। इसके बाद घर आ गया और शादी करने के बाद वह जर्मनी चला गया, जहां वह चार महीने रहने के बाद एक महीना पहले घर लौटा था। उसके परिजन ने बताया कि संदीप की पत्नी मायके गई हुई है। वीरवार को संदीप अपने पिता रामपाल उर्फ साहब सिंह के साथ पशु खरीदने के लिए गया था और गुरुवार शाम को दोनों घर लौटे थे।
विज्ञापन



संदीप रात को खाना खाकर ऊपर छत पर बने अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो उसके पिता ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद रामपाल ऊपर गए और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने दरवाजे को धक्का दिया तो वह अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो संदीप खून से लथपथ बेड पर पड़ा हुआ था। उन्होंने परिजनों को बुलाया और खिड़की तोड़कर भीतर आए। संदीप की दाई कनपटी के ऊपर गोली लगी थी और पास ही एक देसी पिस्तौल पड़ी थी। रामपाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मृतक के कपड़ों और कमरे की तलाशी ली। लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले पत्नी, भाई-भाभी के साथ गया था बाला जी धाम
मंगलवार को संदीप अपनी पत्नी मोना, भाई राजेश व भाभी के साथ कैथल में स्थित श्री बाला जी धाम गया था। इसके बाद संदीप और उसका भाई-भाभी अपने घर आ गए, लेकिन उसकी पत्नी मोना अपने मायके अंबाला के गांव मोहड़ी चली गई।

सिंगापुर से आकर की थी शादी  
संदीप करीब छह साल तक सिंगापुर में रहा। करीब डेढ़ साल पहले सिंगापुर से वापस घर आया था। इस दौरान संदीप ने अंबाला के गांव मोहड़ी निवासी मोना से शादी की। मृतक के पिता रामपाल के अनुसार संदीप के हावभाव से नहीं लग रहा था कि वह ऐसा कोई कदम उठाएगा। क्योंकि गुरुवार तक उसके स्वभाव में कोई फर्क  नहीं था। उन्होंने बताया कि विदेश में रहकर संदीप ने घर की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार किया। अब वह दोबारा विदेश जाने की तैयारी में था।  


वर्जन
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक ने खुद कनपटी पर गोली मार कर सुसाइड किया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ना ही परिजनों ने किसी पर कोई आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।  
- राजिंद्र सिंह, एसएचओ, थाना सदर जगाधरी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed