{"_id":"56e3fe144f1c1bbd548b4568","slug":"four-thieves-arrested-in-palwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, चार धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, चार धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 12 Mar 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की तीन बाइक बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं एक कार्यालय में चोरी के आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की वाहन चोरी निरोधक शाखा को सूचना मिली थी कि दो लोग चोरी की बाइक को बेचने के लिए अलीगढ़ जाने वाले हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर हथीन मोड़ के समीप से फिरोजपुर झिरका निवासी शोकीन उर्फ रोबिन व वसीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की गईं। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहीं शहर थाना पुलिस ने डुकड़िया मोहल्ले में एक कार्यालय में चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई हरद्वारी लाल के अनुसार, सेक्टर-दो निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दी थी कि उनके कार्यालय से नई दिल्ली निवासी राजू व पलवल निवासी रूप सिंह ने एक एलसीडी टीवी व नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन