{"_id":"56ddc0464f1c1baf228b4568","slug":"kaithal-news-crime-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ भाषण देने पर पूर्व विधायक रोशन समेत 150 लोगों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भड़काऊ भाषण देने पर पूर्व विधायक रोशन समेत 150 लोगों पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छछरौली के पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य द्वारा शपथ दिलवाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियों में वह एक जाति विशेष के प्रति भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। पुलिस ने कैथल निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में जातीय भावनाएं भड़काने सहित विभिन्न धाराओं के आरोप में रोशन लाल पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के अनुसार रोशन लाल आर्य 1 मार्च को कैथल में आए थे।
थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गांव नीमवाला निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि उसने इंटरनेट पर एक वीडियो देखा, जिसमें रोशन लाल आर्य 35 बिरादरी की बात कहते हुए जातिगत भाईचारा बिगाड़ने की शपथ दिलवा रहे हैं। इसमें कस्तूरी लाल, सुशील कुमार, कुलदीप शर्मा सहित 100-150 लोग मौजूद थे। शमशेर ने कहा कि इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायतकर्ता शमशेर की शिकायत पर रोशन आर्य सहित उपरोक्त नामजद आरोपियों व 100-150 लोगों पर भावनाएं भड़कानें, उत्तेजित करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ अशोक गोयत ने कहा कि पुलिस ने रोशन लाल आर्य सहित नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
क्या कहना है एसपी का
एसपी सुमित कुमार ने कहा कि वीडियो को लेकर शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
ये कहते सुन रहे हैं वीडियो में आर्य:- मैं जीवन भर 35 बिरादरी की एकता को कायम रखूंगा, जाट बिरादरी के लोगों के साथ राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक संबंध नहीं रखूंगा। किसी भी जाट को नमस्ते नहीं करूंगा, ना ही किसी जाट की नमस्ते लूंगा। किसी जाट की दुकान से सामान नहीं खरीदूंगा, अपनी दुकान से किसी जाट को सामान नहीं दूंगा।
कहीं भी जाट का पता लगने पर एकदम मुंह मोड़ लूंगा और मौका मिलते ही जाट को कान पकड़ने की अपील करूंगा। मैं प्रतिदिन एक रोटी कुत्ते को डालूंगा, एक रोटी कऊओं को डालूंगा, ताकि छत पर, गली में जाटों के नाश की कामना की जा सके। मैं जाट जाति के नाश के लिए दिन में 5 बार, 5-5 मिनट भगवान से प्रार्थना करूंगा कि इस भस्मासुर, नरकासुर को नष्ट करने के लिए भगवान कृष्ण कृपा करें, श्री राम कृपा करें, शंकर भगवान कृपा करें, विष्णु भगवान कृपा करें, हनुमान जी की गदा, इन पर गद-गद पड़े, जयहिन्द।
1 मार्च को आए थे कैथल में
छछरौली के पूर्व विधायक 1 मार्च को कैथल में आए थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में लोगों के साथ बैठक भी की थी।
इस मामले में पुलिस थाने में पहुंचे जाट समाज के नेताओं धर्मपाल छौत, बलवान कोटड़ा, राजेश प्यौदा, बिल्लू चंदाना सहित अन्य ने कहा कि कुछ लोग सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। जो गलत है। ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। जाट कॉलेज प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा ने कहा कि आपसी भाईचारे व सौहार्द को बनाए रखने का प्रयास सभी को मिल जुल कर करना चाहिए। इस तरह के असामाजिक तत्वों की समाज में कोई जगह नहीं है। सरकार इन भड़काऊ भाषण व वक्तव्य देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
वहीं जाट महासभा के नेता पवनजीत बनवाला ने कहा कि मुट्ठी भर लोग हमारा सदियों से चला आ रहा भाईचारा नहीं तोड़ सकते। इस तरह के लोगों के कारण ही समाज में आपसी भाईचारे का नुकसान हुआ है। सरकार ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे। वहीं समाज के लोगों से भी अपील है कि ऐसे भड़काऊ ब्यान देने वालों से किनारा करें। आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखें। समाज इस तरह के वक्तव्यों को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा।