फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Weather Update: Yellow alert of cold wave and dense fog

हरियाणा: पांच दिन में 52.6 मिमी औसत बारिश, अब शीतलहर और घने कोहरे का यलो अलर्ट, तापमान में आई गिरावट 

Tue, 11 Jan 2022 01:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/हिसार Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Jan 2022 01:46 AM IST
सार

बारिश का दौर थमते ही सोमवार को न्यूनतम तापमान में 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आने वाले दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और आ सकती है।

विज्ञापन
Haryana Weather Update: Yellow alert of cold wave and dense fog
हथिनी कुंड बैराज में पहुंचा 15899 क्यूसिक पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में पिछले पांच दिन के दौरान 52.6 मिमी (एमएम) औसत बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा। 15 जनवरी तक शीतलहर चलने और घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


10 जनवरी तक यमुनानगर में सर्वाधिक 121.9 और पंचकूला में 100.7, अंबाला में 82.2, गुरुग्राम में 77.8 व नूंह में 74.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश का दौर थमते ही सोमवार को न्यूनतम तापमान में 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और आ सकती है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 15.4 और रोहतक में 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


इधर, लगातार पांच दिन से चल रही बारिश से सोमवार को राहत मिली। दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। हालांकि बादलों का आना जाना लगा रहा। इस दौरान धूप भी निकली। सुबह आढ़े आठ बजे तक पंचकूला में 40, यमुनानगर (केवीके) में 34.6, अंबाला में 16.3 और सोनीपत में 6.1 एमएम औसत बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी माह में हुई औसत बारिश 

वर्ष             बारिश 

  • 2022        52.6
  • 2021        15.5
  • 2020        10.6
  • 2019        13.9
  • 2018        11.0
  • 2017        49.5
  1.  हरियाणा में वर्ष 1954 में जनवरी माह में 98.3 मिमी औसत बारिश का रिकॉर्ड है। 
  2.  दो जनवरी, 1948 में एक दिन में सर्वाधिक 58.4 मिमी औसत बारिश हुई थी।

(स्रोत- भारत मौसम विभाग)

भाकियू ने की गिरदावरी की मांग
प्रदेश में लगातार बारिश के चलते कुछ फसलें और सब्जियां खराब होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। पानी जमा होने के चलते सरसों, तोरिया और सब्जी वाली फसलों में नुकसान हुआ है। भारतीय किसान यूनियन ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कृषि मंत्री जेपी दलाल को पत्र लिखकर विशेष गिरदावरी की मांग की है। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने विशेष गिरदावरी कराने और किसानों को जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग की है। 

हथिनी कुंड बैराज में पहुंचा 15899 क्यूसिक पानी

प्रतापनगर(यमुननागर)। पहाड़ों पर हो रही बारिश से हथिनी कुंड बैराज के जलस्तर में दोगुना इजाफा हुआ है। सोमवार को बैराज पर कुल पानी 15899 क्यूसिकदर्ज किया गया। जलस्तर बढ़ने से पनबिजली परियोजनाओं को फायदा होगा वहीं यूपी को भी पर्याप्त पानी मिल पाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed