फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Son sells chain to give expensive gift to girlfriend, Gujarat woman created a fake robbery story

गुजरात: बेटे ने चेन चुराकर गर्लफ्रेंड को दिया महंगा गिफ्ट, मां ने रच डाली लूट की झूठी कहानी 

Fri, 10 Dec 2021 12:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 10 Dec 2021 12:08 PM IST
सार

पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसे पूरा मामला संदेहास्पद लगा, जिसके बाद उसने महिला के बेटे को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। 
 

विज्ञापन
Son sells chain to give expensive gift to girlfriend, Gujarat woman created a fake robbery story
गुजरात पुलिस।

विस्तार

गुजरात से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर लूट हो गई है। बदमाश, 11 तोले की चेन और 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए हैं, लेकिन जब पुलिस खोजबीन करते हुए महिला के घर पहुंची तो मामला कुछ और ही निकल कर आया। सामने आया कि महिला ने अपने बेटे को बचाने के लिए पुलिस में झूठी एफआईआर दर्ज कराई थी और वारदात को सच साबित करने के लिए घर में लूट जैसा माहौल बना दिया था। 

विज्ञापन


मामला जामनगर के नवगाम घेड इलाके का है। यहां बुधवार को एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि तीन बंदूकधारी बदमाश उसके घर में घुए आए और उसकी 11 तोले की चेन और 30 हजार रुपये लूट लिए। लूट की खबर सुनते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और छानबीन के लिए महिला के घर पहुंची। घर का सामान बिखरा हुआ था। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसका बेटा बदमाशों का पीछा करते हुए उनके पीछे गया है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस के खड़े हो गए कान 
शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें कुछ भी संदेहास्पद नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने महिला के बेटे बाबू जोगल को पूछताछ के लिए बुलाया। बाबू जोगल ने बताया कि वह एक तलाकशुदा व्यक्ति है। उसके सास-ससुर ने उसे एक सोने की चेन गिफ्ट की थी। अपनी प्रमिका को गिफ्ट देने के लिए उसने चेन बेच दी। पुलिस ने बताया कि बाबू जोगल के बड़े भाई ने चेन न मिलने पर घर पर पूछा तो उसकी मां ने छोटे बेचे को बचाने के लिए लूट की झूठी कहानी रची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed