फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Schools from Class VI to VIII will open in Gujarat from February 18

गुजरात में कक्षा छठी से आठवीं तक के स्कूल 18 फरवरी से खुलेंगे

Sat, 13 Feb 2021 08:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 13 Feb 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Schools from Class VI to VIII will open in Gujarat from February 18
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी के कारण करीब 11 माह बंद रहे गुजरात के स्कूलों को क्रमिक रूप से दोबारा खोला जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों को पहले बड़ी कक्षाओं के लिए खोला गया। अब माध्यमिक कक्षाओं को भी चालू किया जा रहा है। 18 फरवरी से कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन

 

राज्य सरकार ने शनिवार को इसकी घोषणा की। हालांकि, छात्रों को कक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं होगा और ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई चालू रहेगी। शिक्षा सचिव विनोद राव ने कहा कि सभी बोर्ड के स्कूलों की कक्षाओं में कोविड-19 के दिशा निर्देशों और नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले घट गए हैं और विद्यार्थियों के दूरगामी हितों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। राव ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारियों और प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्कूल, मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं होगा और जो छात्र कक्षा में आना चाहते हैं उन्हें अपने माता-पिता से सहमति लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


10 से 12 वीं कक्षाएं 11 जनवरी से शुरू हो चुकीं
बता दें कि गुजरात के स्कूलों में कक्षा 10 वीं से 12 वीं तक व कॉलेजों में स्नातक अंतिम वर्ष तथा स्नातकोत्तर कक्षाएं 11 जनवरी 2021 से शुरू हो गई हैं। इसके बाद 1 फरवरी से कक्षा व 11 वीं की कक्षाएं शुरू हुईं। कॉलेजों में पहले वर्ष की कक्षाएं 8 फरवरी से चालू हो गई हैं। 


गुजरात में अब तक कुल 2,64,718 कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं। महामारी से अब तक 4400 मौतें हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed