{"_id":"5a59a0bb4f1c1be4408b49ab","slug":"devotees-in-surat-ramnath-shiv-ghela-temple-offer-crabs-to-lord-shiva","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में भक्तों ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए भगवान शिव को चढ़ाए केकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में भक्तों ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए भगवान शिव को चढ़ाए केकड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के रामनाथ शिव घेला मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव को केकड़े चढ़ाए हैं। सूरत के उमरा में स्थित इस मंदिर में आने वाले भक्तों का कहना है कि केकड़े चढ़ाने से उनका स्वास्थ्य सही-सलामत रहेगा और इससे कान संबंधित बीमारियां भी ठीक होती हैं।
विज्ञापन
मकर संक्रांति के मौके पर जिंदा केकड़े भगवान शिव को चढ़ाए जाते हैं। मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस परंपरा का उल्लेख हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ रामायण में मिलता है। वे ऐसा अपनी मन्नतें पूरी करने के लिए करते हैं।
विज्ञापन
केकड़े समर्पित करने की प्रथा दशकों पुरानी है। इस मामले पर मंदिर के पुजारी का कहना है कि समुद्र की लहर में बह आए एक केकड़े ने भगवान राम को प्रसन्न कर दिया था। जिसके बाद उसे पूजा का एक अभिन्न अंग बने रहने का आशीर्वाद मिला था। इसी वजह से लोग मंदिर में अपनी बीमारी को लेकर आते हैं और उसे चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
Surat: Devotees offer crabs to Lord Shiva at Ramnath Shiv Ghela temple in Umra; devotees say, 'it helps them in their well-being & cures ear-related ailments' #Gujarat pic.twitter.com/5AWpTJ8hvC
— ANI (@ANI) January 13, 2018