फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   20 doctors had gone to Ayodhya on behalf of NMO, IMA doctors will serve here

Ram Mandir: एनएमओ की तरफ से 20 डॉक्टर गए थे अयोध्या, आईएमए के डॉक्टर यहीं करेंगे सेवा

Thu, 18 Jan 2024 11:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Jan 2024 11:40 AM IST
सार

नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन के प्रांतीय सचिव डॉ. अमित सिंह ने बताया कि अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए 45 दिन का मेडिकल कैंप लगाया गया है। इसमें पांच कैंप ओपीडी की और दो कैंप में 10-10 बेड के अस्पताल संचालित हैं। 16 और 17 जनवरी को गोरखपुर के 20 डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टॉफ गए थे।

विज्ञापन
20 doctors had gone to Ayodhya on behalf of NMO, IMA doctors will serve here
अयोध्या में श्रद्धालुओं का इलाज करने पहुंची गोरखपुर की डॉक्टर टीम।फोटो -  डॉक्टर टीम द्सारा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भगवान राम के दरबार में पहुंचने वाले हर श्रद्धालु के स्वास्थ्य का ख्याल नेशनल मेडिकोज एसोसिएशन से संबद्ध डॉक्टर रखेंगे। इसके लिए अयोध्या में पांच स्वास्थ्य कैंप लगाए गए हैं। इसमें अगर कोई रोगी गंभीर हालत में आएगा तो उसे एंबुलेंस के अलावा उच्च चिकित्सा संस्थान राममनोहर लोहिया अस्पताल या केजीएमयू लखनऊ भेजा जाएगा। मंगलवार और बुधवार को दो दिन इस शिविर में गोरखपुर के डॉक्टरों ने सेवा की। इसके अलावा आईएमए से जुड़े डॉक्टर 22 जनवरी को गोरखपुर में निशुल्क इलाज करेंगे।

विज्ञापन


नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन के प्रांतीय सचिव डॉ. अमित सिंह ने बताया कि अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए 45 दिन का मेडिकल कैंप लगाया गया है। इसमें पांच कैंप ओपीडी की और दो कैंप में 10-10 बेड के अस्पताल संचालित हैं। 16 और 17 जनवरी को गोरखपुर के 20 डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टॉफ गए थे। इसमें मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के अलावा अन्य चिकित्सक भी थे। यह कार्य श्रीराम जन्म भूमि न्यास ट्रस्ट के आह्वान पर किया जा रहा है। प्रत्येक शिविर में एक-एक एंबुलेंस भी रहेगा।
विज्ञापन


इन शिविर में अगर कोई गंभीर रोगी आता है तो उसे राम मनोहर लोहिया या केजीएमयू भी भेजा जाएगा। इसके बाद अब 25 व 26 जनवरी को गोरखपुर-बस्ती मंडल के कई डॉक्टर इस शिविर में अपना योगदान देने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आईएमए भी करेगा निशुल्क इलाज
आईएमए के सचिव डॉ. अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि आईएमए भी 22 जनवरी को गोरखपुर में राम नाम के रोगियों का निशुल्क उपचार करेगा। जिन मरीजों के नाम में राम जुड़ा होगा, उनकी ओपीडी में फीस नहीं ली जाएगी। पैथोलॉजी जांच में 50 और दवाओं में 30 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed