फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   WHO IS JENNIFER LAWRENCE'S FIANCÉ COOKE MARONEY? FACTS YOU NEED TO KNOW

जेनिफर लॉरेंस के पास है 9 अरब से ज्यादा की संपत्ति, मंगेतर के पास सिर्फ 35 करोड़

Thu, 07 Feb 2019 01:36 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 07 Feb 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
WHO IS JENNIFER LAWRENCE'S FIANCÉ COOKE MARONEY? FACTS YOU NEED TO KNOW
ऑस्कर विजेता अमेरिकी एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने कूकी मारनी से सगाई कर ली है।
ऑस्कर विजेता अमेरिकी एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने कूकी मारनी से सगाई कर ली है। 34 साल के कूकी मारनी और जेनिफर लॉरेंस 2018 से डेट कर रहे थे। जेनिफर लॉरेंस और कूकी की सगाई का खुलासा पेज सिक्स वेबसाइट ने किया है। पेज सिक्स के मुताबिक, जेनिफर लॉरेंस की अंगुली पर सगाई की रिंग देखी गई है। जेनिफर लॉरेंस ने कूकी के साथ अपने रिलेशनशिप को बेहद सिक्रेट रखा था। ऐसे में बहुत ही कम लोगों को कुकी मारनी की लाइफस्टाइल के बारे में पता है। आइए जानते हैं कैसी है कुकी मारनी की लाइफस्टाइल
विज्ञापन

 

WHO IS JENNIFER LAWRENCE'S FIANCÉ COOKE MARONEY? FACTS YOU NEED TO KNOW
निफर लॉरेंस की कुल संपत्ति 9 अरब से भी ज्यादा है।

कूकी मारनी न्यूयॉर्क ग्लैडस्टॉन आर्ट गैलरी के मालिक है। उनकी और जेनिफर लॉरेंस की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। मारनी के बारे में कहा जा रहा है कि वो कला प्रेमी शख्स हैं और उनकी आर्ट गैलरी के क्लाइंट में हाई-प्रोफाइल हैं। पेज सिक्स के मुताबिक, लॉरा सिंपसन ने जेनिफर और कूली मारनी को मिलवाया था। कूकी मारनी की कुल संपत्ति 36 करोड़ के आसपसा है। जबकि, जेनिफर लॉरेंस की कुल संपत्ति 9 अरब से भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कूकी मारनी ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से आर्ट हिस्ट्री की पढ़ाई की है। वो अमेरिका के मिडिलबरी, वर्मोंट में 1985 में पैदा हुए। हालांकि, कहा जा रहा है कि यह उनका एक्चुअल बर्थ डेट नहीं है। कुकी मारनी की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर है। उनके पिता की भी आर्ट गैलरी थी। कूकी ने अपनी पढाई पूरी करने के बाद गैगोशियन गैलरी में काम किया और यहीं उनकी मुलाकात आर्ट एक्सपर्ट जेन ब्रिल, डेन कॉलेन और लूशियन स्मिथ से हुई। कूकी के इंस्टाग्राम पर 2 हजार फॉलोअर्स हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed