{"_id":"6680db9027e246b96306b9bd","slug":"trendy-tote-bag-for-woman-why-tote-bag-is-important-for-woman-2024-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Trendy Bag: आखिर क्यों आजकल चलन में हैं टोट बैग ?, बनें लड़कियों की पहली पसंद","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Trendy Bag: आखिर क्यों आजकल चलन में हैं टोट बैग ?, बनें लड़कियों की पहली पसंद
Sun, 30 Jun 2024 03:25 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:25 PM IST
सार
क्या आप गर्मियों के मौसम में रोजमर्रा के इस्तेमाल और ऑफिस जाने के लिए स्टाइलिश हैंडबैग की तलाश कर रही हैं? अगर हां तो क्यों न आप अपने स्टाइल में स्टाइलिश टोट बैग को शामिल करें।
विज्ञापन
टोट बैग
- फोटो : instagram
विस्तार
कंचन चौहान
छोटे पर्स या बैग एक बार फिर फैशन में लौट आए हैं। ये सुविधाजनक हैं और समय के साथ भी। क्या आप गर्मियों के मौसम में रोजमर्रा के इस्तेमाल और ऑफिस जाने के लिए स्टाइलिश हैंडबैग की तलाश कर रही हैं? अगर हां तो क्यों न आप अपने स्टाइल में स्टाइलिश टोट बैग को शामिल करें। ये बैग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि वर्तमान में टोट बैग काफी लोकप्रिय हैं और खूब पसंद भी किए जा रहे हैं, खासकर लड़कियों के बीच।
क्या है टोट बैग
टोट बैग एक बड़ा बैग होता है, जिसमें चौड़ा मुंह और समानांतर हैंडल होते हैं। इस समय यह बैग अधिकतर वही महिलाएं चुन रही हैं, जो फैशन और उपयोगिता का सही मिश्रण चाहती हैं। टोट बैग को किसी भी अवसर पर कैरी किया जा सकता है, क्योंकि यह दिखने में आकर्षक और बेहद उपयोगी है। इसमें आप लैपटॉप से लेकर अपनी जरूरत के कई तरह के सामान को रख सकती हैं।
बेहद खास
टोट बैग की खासियत यह है कि ये टिकाऊ होते हैं और अधिक वजन उठा सकते हैं। वहीं अधिकतर टोट बैग को कॉटन या नायलॉन से बनाया जाता है, जिस कारण ये पर्यावरण अनुकूल होते हैं। टोट बैग लंबे समय तक उपयोग करने, धोने योग्य और मजबूत होते हैं। यदि आप एक पर्यावरण-अनुकूल बैग की तलाश में हैं, जो आपकी खरीदारी को भी आसान बनाए, तो टोट बैग एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
विज्ञापन
सुविधाजनक
कैनवस और लेदर टोट बैग भी अच्छे विकल्प हैं। आप अपने मौजूदा पर्स या हैंडबैग की जगह इनमें से किसी एक का उपयोग कर सकती हैं। टोट बैग चुनने का मुख्य कारण यह है कि ये फैशन के साथ-साथ उपयोगिता भी प्रदान करते हैं, जिसमें आप बिना किसी समझौते के अपनी जरूरत की हर चीज ले जा सकती हैं।
काइंड बैग
काइंड टोट बैग एक पर्यावरण-अनुकूल और बहुउपयोगी बैग है, जिसे मुख्य रूप से प्राकृतिक फाइबर, जैसे कि कॉटन या कैनवास फैब्रिक से बनाया जाता है। ये सरल डिजाइन, आकर्षक रूप और विभिन्न आकारों में मिल जाएंगे। इस बैग की मजबूती, आरामदायक हैंडल और अंदरूनी पॉकेट इसे सुविधाजनक बनाती है। काइंड टोट बैग पर्यावरण-अनुकूल, स्टाइलिश और उपयोगिता का बेहतरीन मिश्रण प्रदान करते हैं।
जूट के गुण
जूट एक बायोडिग्रेडेबल और सस्टेनेबल सामग्री है, जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती। जूट टोट बैग का डिजाइन काफी सरल, लेकिन आकर्षक होता है, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा देता है। यह बैग खरीदारी करने, यात्रा करने या दैनिक उपयोग जैसे कि ऑफिस के लिए उपयुक्त है। जूट टोट बैग स्टाइल और उपयोगिता के साथ-साथ आपको एक बेहतरीन लुक देने का भी काम करता है।
टैसल्स की खूबसूरती
टैसल्स टोट बैग एक अन्य विकल्प है, जो आमतौर पर स्टाइलिश और आज के समय में ट्रेंडी है। यह बैग विभिन्न डिजाइन्स और पैटर्न में बाजार में उपलब्ध हैं, जो आपके आउटफिट की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। टैसल्स टोट बैग का उपयोग आप पार्टी, यात्रा और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कर सकती हैं।
हैरी क्रिट्ज वर्टिकल
ऑफिस या कॉलेज में रोजाना के इस्तेमाल के लिए यह बैग परफेक्ट है। ये ड्रॉस्ट्रिंग क्लोजर में आते हैं, जिसमें आप डायरी, पेन, एक-दो किताबें और लैपटॉप आसानी से रख सकती हैं। यह बैग कॉलेज-ऑफिस के अलावा शॉपिंग के लिए भी बेस्ट है। स्टाइलिश दिखने वाला यह टोट बैग कॉटन से बना होता है, जिसके सुपर सॉफ्ट स्ट्रैप हैंडल आपके कंधों को आराम देते हैं।