फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   tips to protect your makeup from smudging in goggles

गॉगल्स लगाते ही मेकअप हो जाता है स्मज तो आजमाएं ये तरीके

Sat, 26 Jun 2021 08:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 26 Jun 2021 08:55 AM IST
सार

लड़कियां गॉगल्स लगाना तो पसंद करती हैं लेकिन मेकअप के घराब होने से भी डरती हैं इसलिए वे सनग्लासेस लगाने के बाद बार-बार अक्सर देखती हैं कि कहीं मेकअप खराब तो नहीं हो गया। ऐसे में छोटे-मोटे उपाय करके आसानी से आप इस समस्या से बच सकते हैं। 

विज्ञापन
tips to protect your makeup from smudging in goggles
travel - फोटो : pixa

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के जाते ही अब लोगों ने घूमना-फिरना शुरू कर दिया है। ऐसे में गॉगल्स का भी उपयोग होने लगा है पर लड़कियों के साथ अक्सर यह समस्या हो जाती है कि वह जब मेकअप करती हैं और उसके ऊपर चश्मा लगा लेती हैं तो सारा मेकअप स्मज हो जाता है। ऐसे में चश्मा हटाने पर चेहरे पर अलग ही निशान और अव्यवस्थित मेकअप दिखाई देता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप कुछ छोटी-मोटी बातों का ध्यान रखकर अपने मेकअप को व्यवस्थित रख सकते हैं। 

विज्ञापन

प्राइमर
यदि मेकअप को स्मज होने से बचाना है तो सबसे पहले तो अपने पूरे चेहरे पर प्राइमर लगाएं। अब एक आई प्राइमर लें और इसे ऐसे एरिया में लगाएं जहां पर चश्मा लगता है अर्थात आंख और नाक के पास। ऐसा करने से मेकअप जैसा लगाया था, वैसा ही रहेगा। 

विज्ञापन

कंसीलर
अपनी नाक पर कंसीलर लगाएं। कंसीलर को उस जगह पर लगाएं, जहां चश्मे के नोज पैड बैठते हैं। यही वह जगह है, जहां पर निशान पड़ जाते हैं। यदि यहां आप अच्छे से कंसीलर लगाएंगे तो आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। कंसीलर के बाद थोड़ा फाउंडेशन लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेटिंग स्प्रे
आप मेकअप करने के बाद चेहरे पर सेटिंग स्प्रे जरूरी लगाएं और उसके बाद ब्यूटी ब्लेंडर को हल्के हाथों से चेहरे पर थपथपाएं। इसे रगड़ने की कोशिश न करें। ऐसा करने से नाक के आसपास आपका पूरा मेकअप अच्छे से सेट हो जाएगा। 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed