{"_id":"877ac174d03ffb0fc4c8b339987ad828","slug":"worlds-costliest-nail-polish-azature","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आप लगाना चाहेंगे दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
क्या आप लगाना चाहेंगे दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 02 Oct 2013 08:08 AM IST
विज्ञापन
रईसी के शौक भी अजीब हो सकते हैं इसका अंदाजा आपको यह जानकर होगा कि कुछ ऐसे भी रईस हैं जो अपने नाखूनों को रंगने के लिए करोड़ों रुपए लगा सकते हैं।
विज्ञापन
दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश ब्रांड एज़ेचर ने अपनी रेंज ब्लैक डायमंड बाजार में उतारी है जिसकी कीमत ढाई लाख डॉलर यानी 1,55,70,018 रुपए है।
इस नेल पॉलिश की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मौजूद 267 कैरट के ब्लैक डायमंड जो इसके अब तक की महंगी से महंगी नेल पॉलिश से महंगा बनाते हैं।
एजेचर अब तक 25 लोगों को यह नेल पॉलिश बेच चुका है। और करीब 576 लोग इस नेल पेंट के लिए रजिस्टर करा चुके हैं। अब तक मेगान फोक्स, केली क्लार्कसन और लिव टायलेर जैसे हॉलीवुड सेलिब्रिटी इस नेल पॉलिश का इस्तेमाल कर चुके हैं।
विज्ञापन