फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   Tricks to look slimmer.

ये ट्रिक्स अपनाई तो बिना जिम गए दिखेंगी स्लिम

Sat, 06 Sep 2014 04:09 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
Tricks to look slimmer.

अगर आप फैटी हैं और बिना डाइटिंग और व्यायाम किए 'स्लिम एंड ट्रिम' दिखाना चाहती हैं तो ये ट्रिक्स आपके लिए कारगर हो सकती हैं। इन ट्रिक्स को अपनाकर आप अपने शरीर के फैट को छिपा सकती हैं और आपका शेप भी देखने में शानदार लगेगा।

विज्ञापन


अगर आप की थाई और कमर चौड़ी है। आप अधिक घेरे वाली स्कर्ट पहनकर अपने को पतला दिखा सकती हैं।

साथ ही आप कुर्ती के साथ बेल्ट पहनें। आप स्ट्रेट कट कुर्ते भी पहन सकती हैं। अगर आप लहंगा पहनना चाहती हैं तो ऐसे लंहगें का चुनाव करें जो स्ट्रेट कट के साथ अधिक कलियों वाला हो। ऐसे लंहगें में न सिर्फ आप अपने आपको पतला दिखा पाएंगी साथ ही यह आपके लिए आरामदायक भी रहेगा।

विज्ञापन

बड़े प्रिंट के कपड़े पहनकर भी‌ दिख सकती हैं स्लिम

Tricks to look slimmer.

आप बड़े प्रिंट के कपड़े पहनकर भी अपनी अतिरिक्त फैट को छिपा सकती हैं। आप इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपकी ड्रेस में दो रंग होने आवश्यक है, एक हल्का और एक गहरा तभी आप की ड्रेस जंचेगी।   

तिरछा टेक्सचर भी है काम का: कपडों में तिरछा टेक्सचर आपको पतला दिखाने में मदद कर सकता है। आप टाइट शर्ट के साथ लूज स्कर्ट पहन सकती हैं। यह आपके पैरों को पतला दिखाएगी। अगर आप का चेहरा बड़ा है तब ये ‌ट्रिक न अपनाएं।

काले रंग का ड्रेस में भी आप नजर आएंगे दुबली

Tricks to look slimmer.

आप ब्लैक मैजिक में अपना जलवा दिखा सकती हैं। आप काले रंग की ड्रेस को पहन सकती हैं। काला रंग न सिर्फ आपको पतला दिखाता है साथ ही बे‌‌हतर शेप भी देगा।

ध्यान रखें आप ऐक्सरीज को जितना अवोइड करेंगी आप उतना ही आकर्षक दिखाई देंगी। अगर फिर भी आप ड्रेस के साथ एक्सेसरीज को पहनाना चाहती हैं तो आप ऐसी ऐक्सेसरीज का चुनाव करें जो हल्की हो।

आप अपने मोटापे को छिपाने के लिए स्टेट कट स्टोल और दुपट्टे का सहारा भी ले सकती हैं। ड्रेस और स्टोल एक ही रंग की नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed