फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   tips upgrade your college style

कॉलेज में खास बनाएं अपनी स्टाइल

Tue, 25 Sep 2012 03:00 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2012 03:00 PM IST
विज्ञापन
tips upgrade your college style

कॉलेज लाइफ में हमारा इम्प्रेशन हमारे सीनियर या बैचमेट पर कैसा पड़े, इसकी फिक्र तो हर किसी को होगी। तो हम आपको इस सीजन के कुछ ऐसे ट्रेंड की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें अगर आप अपनाएंगे तो आप स्टाइलिश तो लगेंगे ही, साथ ही इस कॉलेज सीजन के नए ड्रेसिंग ट्रेंड से भी रू-ब-रू होंगे।

विज्ञापन


नी लेंथ ड्रेसेज
नी लेंथ ड्रेसेज जिनमें नी लेंथ टॉप, नी लेंथ ट्यूनिक, नी लेंथ शॉर्ट्स का चलन इस सीजन में हॉट है। इनमें स्ट्राइप्स या दो कलर के कांबिनेशन वाली पोशाकें वापस चलन में आ गई हैं। लड़कों के लिए नी लेंथ कॉटन शॉर्ट्स या लाइक्रा के शॉर्ट्स भी काफी चलन में है। इसके अलावा, प्लेन वन पीस ड्रेस भी बेहतरीन विकल्प है।
विज्ञापन


टी-शर्ट्स और शॉर्ट्स 
वैसे तो टी-शर्ट्स हर सीजन में ही चलन में होती हैं लेकिन हर बार इनका अंदाज कुछ बदल जाता है। जैसे पिछले सीजन में बैलून शेप और लॉन्ग लेंथ टी-शर्ट्स अधिक चलन में थीं लेकिन अब थाई लेंथ टी-शर्ट अधिक चलन में हैं। इसके अलावा स्पैगटी और श्रग भी इस सीजन में काफी चलन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों के लिए फंकी प्रिंट वाले टी-शर्ट भी पहले दिन का एक स्टाइलिश ऑप्शन हो सकता है। इन दिनों ब्रांडेड टी-शर्ट्स का क्रेज कॉलेज जाने वाले युवाओं में काफी बढ़ा है। इस बारे में फैशन डिजाइनर नताशा सेहगल डबलिन बताती हैं कि कैजुअल वीयर की बात करें तो इस सीजन सबसे स्मार्ट ड्रेसिंग है अच्छी फिट वाली टी-शर्ट के साथ स्पोर्टी चिक शॉर्ट्स। लेयर्ड ड्रेसिंग से बचें तो बेहतर होगा।

इंडो-वेस्टर्न ड्रेसिंग
बात जब स्टाइल की हो तो प्रयोगों से क्या डरना। ऐसे में इंडियन और वेस्टर्न ड्रेसेज के कांबिनेशन ट्राई करना भी कम दिलचस्प नहीं। लांग टॉप या लांग टी-शर्ट के साथ पटियाला या लेगिन कैजुअल के साथ-साथ ट्रेंडी भी लगता है। इसके साथ मल्टी कलर बैंगल या बीड्स वाली बेल्ट का कांबिनेशन आपको परफेक्ट लुक देगा।

फुटवीयर हो खास
वैसे तो स्टूडेंट्स के लिए काफी समय से चप्पल, स्लीपर, स्ट्राइप्स सैंडल्स आदि काफी समय से चलन में है लेकिन हमारी सलाह है कि आप इंडयिन ड्रेसिंग रखें या वेस्टर्न, फुटवीयर में फ्लैट सिंगल कलर बेली जरूर ट्राई करें। ये ट्रेंडी तो दिखती है ही, साथ ही कंफर्ट के पैमाने पर भी बिल्कुल खरी है।


एसेसरीज और बैग्स
वैसे तो मल्टी कलर वुडेन या प्लास्टिक बैंगल्स और बड़े ईयर रिंग्स के बजाय छोटे स्टड्स इन दिनों अधिक चलन में हैं। इनके साथ मल्टी कलर बीड्स या स्टोन्स की माला का कांबिनेशन स्मार्ट अपील देता है। कपड़े के कॉलेज बैग्स तो हमेशा ही कॉलेज गोवर्स की पहली पसंद होते हैं पर लंबी बेल्ट वाले मीडियम साइज बैग्स भी एक बेहतर ऑप्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed