फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   tips to maintain woolens

ठंड में गर्म कपड़ों की ऐसे करें देखभाल

Fri, 06 Dec 2013 12:10 PM IST
किरण/रूपायन, अमर उजाला
किरण/रूपायन, अमर उजाला Updated Fri, 06 Dec 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
tips to maintain woolens

वुलेन कपड़ों की प्रॉपर केयर न की जाए, तो एक-दो इस्तेमाल के बाद ही इनके आकार और रंग में अंतर साफ नजर आने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊनी कपड़े सालों-साल चलें, तो इनकी देख्ाभाल भी सही तरीके से करें।

विज्ञापन


ठंड में होंठ फटने से परेशान हैं तो घर में ही मिलेंगे ये उपाय
विज्ञापन


धोने से पहले की बात वुलेन आइटम्स को धोने से पहले उस पर लगे लेबल को ध्यान से पढ़ें।

अपनी शारीरिक बनावट के हिसाब से चुनें स्वेटर
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ऊनी कपड़े पर लिखा है- `ड्राई क्लीन ओनली’ तो उसे कपड़े को घर पर कभी भी साफ न करें। ऊनी वस्त्रों को धोने से पहले ब्रश से अच्छी तरह से साफ कर लें और धोते समय इसे उलटा कर लें।

सर्दियों में स्वेटर्स के आकर्षक डिजाइन्स

सामान्य कपड़ों से इतर ऊनी कपड़ों के लिए खास बने डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें, क्योंकि सामान्य डिटर्जेंट से ऊनी रेशे कठोर बन जाते हैं। बेबी शैंपू या सामान्य शैंपू भी ऊनी कपड़ों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

हर दिन न धोएं ऊनी कपड़े भले ही कॉटन या सिंथेटिक कपड़ों को एक यूज के बाद धोती हों, पर ऊनी कपड़ों के साथ यह ट्रीटमेंट नहीं चलेगा। ऊनी कपड़ों की लाइफ बढ़ाना चाहते हैं, तो उसे धोने की जरूरत हो, तभी धोएं। हर इस्तेमाल के बाद हवा में फैलाने भर से भी ऊनी कपड़े हाइजीन फ्री हो जाते हैं।

हर यूज के बाद वुलेन कपड़ों को मुलायम ब्रश से झाड़ना न भूलें। ऐसा करके आप वुलेन कपड़ों को कई बार पहन सकते हैं।

सही तरीका धुलाई का
वुलेन कपड़ों को डिटर्जेंट में धोने से पहले ठंडे पानी में 5-10 मिनट के लिए भिगोएं। इससे ऊनी कपड़ों के सिकुड़ने की संभावना कम हो जाती है। इसके बाद सही डिटर्जेंट में इन्हें धोएं।
 
ऊनी कपड़ों  को बहुत अधिक रगड़ने की कोशिश न करें और न ही ऊनी कपड़ों को कभी ड्रायर में सुखाएं।  इससे वे ढीले पड़ जाते हैं। सुखाने के लिए इन्हें तौलिये पर रख रोल स्टाइल में लपेटें। हल्के हाथों से निचोड़ें और फिर खुली हवा में समतल फर्श पर सूखने के लिए छोड़ दें।

ऊनी कपड़े को तेज धूप में सुखाने से भी बचें। इससे कपड़े का रंग बिगड़ जाता है। इन्हें उलटा करके सुखाएं और धोते समय जिप वगैरह लगा दें।

वुलेन कपड़े को हैंगर में लटकाकर रखने की जगह उसे मोड़कर रखें, नहीं तो कपड़े की फिटिंग बिगड़ सकती है। ब्लेजर, कोट या अन्य गर्म कपड़े पहनने के बाद टांगती हैं, तो इन्हें टांगने के लिए पैडेड हैंगर का इस्तेमाल करें।

यदि कोई ऊनी वस्त्र सिकुड़ गया है, उन्हें कुछ देर भाप लगाकर फिर फर्श पर फैलाकर सुखाएं।
 
ऊनी कपड़ों पर रोएं आ गए हों, तो रेजर में नई ब्लेड लगाकर या प्लकिंग की मदद से सारे रोएं हटाएं। ध्यान रहे रेजर को एक ही दिशा में चलाना है। स्वेटर्स पर लगे दाग-धब्बों को लॉन्ड्री स्टेन रिमूवर से हटा सकते हैं।


अगर किसी वुलेन कपड़े में आयरन करना जरूरी हो तो स्टीम आयरन का उपयोग करें और कपड़े को उलटकर फिर उसे आयरन करें। ऊनी कपड़ों को प्रेस कर रही हों, तो ध्यान रहे यह हल्का गीला ही हो।

गर्म कपड़ों को धोने के लिए अगर वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कर रही हैं, देख लें कि ऊनी कपड़ों को धोने की सुविधा आपकी वाशिंग मशीन में है या नहीं। अगर है, तो वुलेन प्रोग्राम पर सेट करके ही ऊनी कपड़ों को धोएं।
  
ऊनी कपड़ों को फिटकरी के पानी से धोने पर, वे न तो सिकुड़ेंगे, न ही रंग छूटेगा। सिकुड़ने से बचाने के लिए आप पानी में एक चम्मच ग्लिसरीन या सिरका भी मिला सकते हैं।                

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed