फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   sunny leone in india international jewellery week

फैशन शो में दिखेगा सनी लियोनी का नया रूप

Wed, 09 Jul 2014 04:19 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
sunny leone in india international jewellery week
सनी लियोन धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा में रमती जा रही हैं। छोटे बड़े पर्दे के बाद अब वह भारतीय परिधानों और ज्वैलरी को रैम्प पर भी प्रस्तुत करती दिख रही है।
विज्ञापन


सुनने में आया है कि अब वह इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक (आईआईजेएम) में सुमित साहनी के ज्वेलरी ब्रांड 'अपाला' को रैंप पर प्रस्तुत करने जा रही हैं।

वह सुमित का नवीनतम ज्वेलरी संग्रह रॉयल ट्राइब पहनेंगी और इसके लिए एक आदिवासी रानी का अवतार धारण करेंगी। सनी आईआईजेएम में अपाला के लिए शोस्टॉपर बनने से रोमांचित हैं।

सनी ने इस पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं पहली बार अपने लुक के साथ पूरी तरह प्रयोग करने और एक शाही आदिवासी रानी में तब्दील होने जा रही हूं, जो मेरी छवि से हटने की एक मिसाल होगी। यह मुझे स्वाभाविक रूप से शाही और गंवई अहसास कराने जा रहा है।"
विज्ञापन


संस्कृत में 'अपाला' का मतलब होता है 'सबसे खूबसूरत' इसके बारे में सुमित का विचार है, "यह दृढ़विश्वास और उस रूप के बारे में है, जो ठाठ को प्रस्तुत करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed