फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   sunglass tips for different faces

चेहरे के हिसाब से कुछ यूं चुनें सनग्लास

Fri, 21 Mar 2014 03:32 PM IST
Updated Fri, 21 Mar 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
sunglass tips for different faces

मौसम बदल रहा है, फिलहाल चमकती धूप में बैठना और घूमना अच्छा भी लग रहा है। पर वो दिन दूर नहीं जब सूरज की तेज किरणों से बचने के लिए आपकी आंखों पर रंग-बिरंगे सनग्लासेज होंगे। आंखों की सुरक्षा के लिहाज से सनग्लासेज का इस्तेमाल इन दिनों जरूरी भी हो जाता है।

विज्ञापन


मौउ जिम इंडिया के प्रबंध निदेशक आई.रहमतुल्लाह बताते हैं कि कुछ लोगों के लिए सनग्लासेज का मतलब सिर्फ फैशन होता है, लेकिन वो भूल जाते हैं कि आंखों की सेहत, सुरक्षा और सुकून के लिए जरूरी हैं सनग्लासेज।
विज्ञापन


इसलिए सनग्लास खरीदते समय उसकी क्वालिटी और अपनी जरूरत का खास ध्यान रखें। जैसे जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर होती है, उनको फोटोक्रोमिक लेंस वाले सनग्लास चुनने चाहिए, ताकि साफ नजर आए और आंखों पर पड़ने वाली चमक से भी सुरक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
साइक्लिंग और राफ्टिंग जैसे स्पोर्ट्स प्रेमी के लिए कुछ खास तरह के सनग्लासेज होते हैं। इस गर्मी से निपटने के लिए अगर आप भी सनग्लासेज लेने की सोच रही हैं, तो सनग्लासेज से संबंधित कुछ बातों पर गौर करें।

जानें फेस कट

sunglass tips for different faces

फ्रेम का चुनाव करते समय आपको अपने चेहरे के आकार पर भी ध्यान देना चाहिए। लंबे और आयताकार चेहरे पर एविएटर शेप अच्छा लगता है। चूंकि ऐसे चेहरे चौड़े होते हैं, इसलिए एविएटर फ्रेम लंबे चेहरे को छोटा और विस्तृत बनाते हैं।

इस आकार के चेहरे वाले लोगों को आयताकार सनग्लासेज पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपका चेहरा अधिक लंबा नजर आता है। जिनके नैन-नक्श तीखे हैं और चेहरे का आकार समानुपात में है, उनके लिए वर्गाकार या आयताकार सनग्लासेज सबसे अच्छे रहेंगे।
 
चेहरे का शेप गोल है, तो आप आयताकार या कोणीय फ्रेम चुनें। यह फ्रेम आपके चेहरे पर सही कंट्रास्ट बनाते हुए आपके चेहरे को पतला लुक देता है। वर्गाकार चेहरे पर अंडाकार फ्रेम अच्छा रहता है। यह कंट्रास्ट  लुक देने के साथ चेहरे के चारों कोने के तीखेपन को कम करेगा।

जिसकी ललाट चौड़ी, लेकिन जबड़ों का आकार पतला है, उनके चेहरों पर संकीर्ण फ्रेम सबसे अच्छा लगता है। ऐसे लोगों को एविएटर या शेड्स फ्रेम के इस्तेमाल से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपके चेहरे का आकार और स्पष्ट दिखेगा। हल्के रंग के रिमलेस फ्रेम भी आपके लिए सही रहेगे।

अंडाकार शेप के लिए कोई भी फ्रेम चुन सकते हैं, क्योंकि इस आकार का चेहरा संतुलित और समानुपात में ढला होता है। पतले व स्ट्रेट चेहरे पर छोटे सनग्लासेज फबते हैं, जबकि बड़े चेहरे पर चौड़े सनग्लासेज भाते हैं।

क्वालिटी से समझौता नहीं

sunglass tips for different faces

सनग्लासेज सिर्फ फैशनेबल एक्सेसरीज नहीं है। यह आंखों की सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी है और इससे राहत का सबब है पोलराइज्ड एंटी ग्लेयर सनग्लासेज। ये सुरक्षा परत की तरह काम करते हैं। इनके लेंस में मौजूद छोटी-छोटी हॉरिजेंटल स्ट्राइप्स उस चमक को बीच में रोक देती हैं, जो सतह से टकराकर परावर्तित होती हैं।

वहीं फोटोक्रोमिक लेंस में सिल्वर क्लोराइड या सिल्वर हैलाइड यौगिक होता है। जब पराबैंगनी किरणें उससे टकराती हैं, तो एक विशेष प्रतिक्रिया उत्पन्न होती है। यही वजह है कि धूप में आने पर फोटोक्रोमिक लेंस का रंग गहरा हो जाता है। इसलिए सनग्लासेज लेते समय क्वालिटी से कभी समझौता न करें।

ट्रेंड के साथ अपनी स्किन टोन के अनुसार ही सनग्लास के शेड का चुनाव करें। जिनकी स्किन टोन डार्क है, उन्हें लाइट शेड के सनग्लासेज पहनना चाहिए। गोरे रंग के लोगों पर गहरे शेड्स के सनग्लासेज जंचते हैं, जबकि गहरी रंगत पर गहरे शेड्स को छोड़कर किसी भी कलर के सनग्लासेज अच्छे लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed