{"_id":"936467ec-7b4f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"stylish-sunglasses-for-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन सनग्लास का जमाना है दीवाना","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
इन सनग्लास का जमाना है दीवाना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 21 Feb 2013 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंखों को धूप से बचाने के लिए सनग्लास आज के दौर में फैशनपरस्तों की स्टाइल का जरूरी हिस्सा हो चुका है। आप लाख मुकरें लेकिन कहीं न कहीं आप भी मानते होंगे कि यह न सिर्फ आपकी आंखों को धूप से बचाता है बल्कि आपके लुक्स को और भी स्टाइलिश बना ही देता है।
खासतौर पर पुरुषों की सीमित एसेसरीज में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। अगर आप भी अपने लुक्स को और भी आकर्षक बनाने की चाह में हैं तो अपनी पसंद के हिसाब से इन ब्रांडेड सनग्लास पर गौर करें।
एवियेटर
कोई सा भी दौर हो या कैसी भी ड्रेसिंग एवियेटर के सनग्लास हमेशा फैशनपरस्तों की पहली पसंद हैं। इसे जीन्स, कैजुअल्स या सूट, किसी भी तरह के आउटफिट पर ट्राइ कर सकते हैं और यह हर तरह की बनावट वाले चेहरे पर सूट करता है। यह बाजार में 3,500 से 10,000 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध है।
विज्ञापन
रे बैन वेफेरर
रे बैन के सदाबहार सनग्लास रेबैन वेफेरर भी आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में मददगार है। चौकोर फ्रेम के इन चश्मों को आप कैजुअल्स के साथ आसानी से मौच कर सकते हैं। बाजार में ये 2000 रुपए से 5000 रुपए तक की रेंज में खरीद सकते हैं। युवाओं मेंयह खासा लोकप्रिय ब्रांड है।
रिमलेस
अगर आपकी पर्सेनालिटी स्पोर्टी है तो रिमलेस सनग्लास भी आप पर बहुत सूट करेंगे। बिना रिम के सनग्लास लगभग हर अच्छी ब्रांड में मौजूद हैं। पूरी तरह कैजुअल लुक के लिए इसे ट्राइ करें।
रैपराउंड
आंखों को पूरी तरह ढंकने वाले रैपराउंड न सिर्फ पहनने में कंफर्टेबल हैं बल्कि दिखने में भी बेहद स्मार्ट हैं। लगभग हर बड़े ब्रांड में ये समग्लास उपलब्ध हैं। चेहरे को स्लिम लुक देने के लिए आप इन्हें ट्राइ कर सकते हैं।