फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   style statement get stylish makeover like sridevi

स्टाइल स्टेटमेंटः पाएं श्रीदेवी जैसा स्टाइलिश मेकओवर

Sat, 22 Dec 2012 04:31 PM IST
प्रियंका पांडेय पाडलीकर
प्रियंका पांडेय पाडलीकर Updated Sat, 22 Dec 2012 04:31 PM IST
विज्ञापन
style statement get stylish makeover like sridevi

खूबसूरती उम्र की गुलाम नहीं होती। श्रीदेवी के स्टाइलिश मेकओवर को देखकर तो हम ऐसा कह ही सकते हैं। उम्र की 50वी दहलीज के करीब पहुंच चुकीं श्रीदेवी बॉलीवुड की उन खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं, जिनकी तरह कोई भी महिला दिखना चाहेगी।

विज्ञापन


हाल में हमने अलग-अलग मौकों पर श्रीदेवी को तस्वीरों में अलग-अलग लुक्स में कैद किया और उनके उनके स्टाइल स्टेटमेंट पर कुछ नामी डिजाइनरों से बातचीत की। स्टाइल स्टेटमेंट में इस सप्ताह जानिए कि स्टाइल के पैमाने पर कितना फिट है श्रीदेवी का मेकओवर।
विज्ञापन


sridevi

फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स श्रीदेवी को बेहद ग्लैमरस मानते हैं और साड़ियों में उनके लुक को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। वह बताते हैं, 'श्रीदेवी साड़ियों में सबसे ज्यादा ग्रेसफुल लगती हैं। हालांकि उन्हें स्ट्रेपलेस गाउन्स से बचना चाहिए और ट्रैडिशनल लुक में ही नए प्रयोग करने चाहिए। वह भारतीय लुक की धनी हैं। फिल्म 'इंगलिश विंग्लिश' में भी उन्होंने जितनी खूबसूरती से साड़ी कैरी की, उससे फैशन जगत में दोबारा साड़ियों के चलन को नई ऊंचाई मिली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉड्रिक्स की इस बात से डिजाइनर गौतम गुप्ता जरा भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं। वह बताते हैं, 'पिछले कुछ समय में श्रीदेवी के लुक्स वाकई कमाल के लगे हैं। खासतौर पर जब वह इंडियन वेयर और कन्टम्प्रेरी ड्रेसेज पहनती हैं। मुझे लगता है कि उन्हें ऑफ शोल्डर गाउन नहीं पहनना चाहिए। साड़ियों व दूसरे वेस्टर्न वेयर में वाकई शानदार लगती हैं।'  

लाइट पेस्टल साड़ी में श्रीदेवी जैसा ग्रेसफुल लुक पाने के लिए आप अपने मेकअप में इस तरह के प्रयोग कर सकती हैं।

sridevi

आइ मेकअपः श्रीदेवी की असली खूबसूरती उनकी बड़ी-बड़ी आंखों से झलकती है लेकिन उनके जैसे मेकअप के लिए यह ध्यान देना बहुत जरूरी है कि आंखों पर इतना भी मेकअप न करें कि चेहरे में सिर्फ आंखें ही दिखें और इतना कम भी नहीं कि आंखें दब जाएं। ऐसे में आइलाइनर का पतला प्रयोग और आइ शैडो का हेवी प्रयोग समझदारी है। आंखों पर लाइट ग्रीन या सिल्वर आइ शैडो को पीच शेड के साथ लगाएं। पतले लाइनर से लाइन करें और मस्कारे से दोनों पहलों पर हेवी कोट दें। लास्ट में काजल से एक पतली लाइन आंखों के निचले हिस्से पर ही लगाएं।


बेस मेकअपः बेस मेकअप हेवी करने के बजाय ग्लॉसी व न्यूड रखना समझदारी है। पहले लाइट बेस फाउंडेशन चेहरे पर लगाएं और फिर मिनिरल कॉम्पैक्ट से बेस बनाएं। हो सके तो पिंक या पीच ब्लशर से गालों और ठुड्डी पर हल्का ब्लश करें।

हेयरस्टाइलः बाल खुले रखें या फिर हाफ क्लच करके छोड़ दें जिससे लुक ज्यादा नैचुरल लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed