{"_id":"dae4ed38-50ae-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"soon-software-will-suggest-you-what-to-wear","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही सॉफ्टवेयर आपकी पोशाक तय करेगा","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
जल्द ही सॉफ्टवेयर आपकी पोशाक तय करेगा
न्यूयॉर्क/एजेंसी
Updated Fri, 28 Dec 2012 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी में जाना है और यह तय ही नहीं कर पा रहे कि पार्टी के लिए कौन सी ड्रेस पहनें। ऐसी स्थिति में अगर कोई आपको सही मश्वरा दे तो वह यकीनन आपका बेस्ट फ्रेंड ही हो जाएगा।
विज्ञापन
अगर आप भी ऐसे ही किसी बेस्ट फ्रेड की तलाश में हैं तो 'मैजिक क्लोजेट' नामक सॉफ्टवेयर से दोस्ती के लिए तैयार हो जाएं। नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस द्वारा बनाया गया यह एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर प्रोग्राम है जो यह तय करने में आपकी सहायता करेगा कि अलग-अलग मौकों पर आप कौन सी पोशाक पहन सकते हैं।
विज्ञापन
इस बारे में नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के शोधकर्ता सी लियु और शुईचेंग यान ने बताया, 'यह अब बाजार में उतारने के लिए तैयार है। इसका इस्तेमाल आप अपने मोबाइल में भी कर सकेंगे। साथ ही, यह कई बड़े ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर भी उपलब्ध होगा। यह शॉपिंग के दौरान पोशाकों का चयन करते वक्त आपकी मदद करेगा।'
विज्ञापन
इस सॉफ्टवेयर में शादी, दफ्तर, डेट जैसे 10 अवसरों पर कपड़े पहनने में आपकी मदद करेगा। साथ ही, इसमें आप किसी भी पोशाक को मनचाहे फुटवेयर या एसेसरीज के साथ मैच कराकर भी देख सकेंगे कि आप पर क्या अधिक जंच रहा है। इस प्रोग्राम को तैयार करने के लिए लियु और यान ने flickr.com जैसी फोटो शेयरिंग कम्युनिटी से 25,000 से अधिक पोशाकों के फोटो एकत्रित किए और उनपर अध्ययन किया।
हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि बाजार में उतारने से पहले इसमें अभी कई सुधार करने बाकी है। फिलहाल इसमें फ्रंट पोज वाली फोटो के आधार पर ही प्रोसेसिंग होती है पर शोधकर्ता कोशिश कर रहे हैं कि जल्द ही यह आपकी साइड पोज के आधार पर भी निर्णय ले सके।