फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   sonam kapoor in classic and desi look

सोनम कपूर का क्लासिक स्टाइल और देसी जलवे

Tue, 25 Jun 2013 04:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Jun 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor in classic and desi look

फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' और 'रांझणा' के प्रमोशन के दौरान अलग-अलग मौकों पर सोनम कपूर कुछ अलग अंदाज में दिखीं। युवाओं की फैशन आइकन सोनम की ड्रेसिंग स्टाइल की कान महोत्सव में भले ही कितनी भी खिंचाई क्यों न हुई हो लेकिन पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान सोनम की ड्रेसिंग सेंस ने फैशन क्रिटिक्स की जुबां पर ताला लगा दिया है।

विज्ञापन


अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान अलग-अलग चार मौकों पर सोनम के लुक में क्लासिक और देसी का कमाल का फ्यूजन दिखा। हाल में सोनम फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के प्रमोशन के इवेंट पर डिजाइनर शेखोज़ अत्सु की डिजाइनर पीच साड़ी में नजर आईं। पीच और ब्लैक के कांबिनेशन की साड़ी, शीर ब्लाउज, न्यूड लिपस्टिक और क्लच्ड हेयरस्टाइल, सोनम कपूर का यह लुक इस सीजन के हिसाब से परफेक्ट है।actress sonam kapoor
विज्ञापन


इससे पहले फिल्म 'रांझणा' के प्रमोशन के दौरान सोनम पूनम भगत की डिजाइनर ड्रेस में दिखीं। व्हाइट बेस पर रेड और ब्लैक का कांबिनेशन ट्रैडिशनल भी है और स्टाइलिश भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनम ने अपनी सबसे पसंदीदा डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन अनारकली सूट और लहंगा भी पहना। इस लुक में उनकी ड्रेसेज के अलावा उनका क्लासिक हेयरस्टाइल हॉलीवुड स्टार मार्लिन मुनरो के प्रसिद्ध लुक से काफी हद तक मिलता-जुलता दिखा।actress sonam kapoor              



विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed