{"_id":"d12e253cec313ab0af77b214bbab052a","slug":"shraddha-kapoor-missed-high-heels-on-ramp-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंप पर श्रद्धा कपूर को है इस बात का मलाल","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
रैंप पर श्रद्धा कपूर को है इस बात का मलाल
Updated Wed, 13 Aug 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी फिल्म 'एबीसीडी 2' की रिहर्सल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आने के बाद अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बीएमडब्ल्यू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक (आईबीएफडब्ल्यू) में डिजाइनर जे.जे. वालया की शो स्टॉपर बनीं।
विज्ञापन
पढ़ें - श्रद्धा कपूर का यह रूप चौंका देगा आपको
विज्ञापन
इस दौरान रैंप वॉक के समय वह हील नहीं पहन पाईं। श्रद्धा का कहना है कि वह तेजी से ठीक हो रही हैं।
श्रद्धा ने शो के बाद रविवार रात संवाददाताओं को बताया, ''मैं हील वाले सैंडल नहीं पहन सकती, इसलिए मैंने शो के लिए बिना हील वाले सैंडल पहने। मुझे यकीन है कि हर किसी को मेरे कद में फर्क दिखा (जब रैंप पर थी)। लेकिन कोई बात नहीं। मैं कुछ समय तक हील पहनकर नहीं चल सकती।"
विज्ञापन
फैशन समारोह के ग्रैंड फाइनल में श्रद्धा खुद को 'वैभवशाली' लगी और फैशन उद्योग के दिग्गज डिजाइनरों में से एक वालया के परिधान को पहनकर खुश हुईं।
चूंकि यह एक ब्राइडल शो था तो इस दौरान श्रद्धा को भी एक खास अहसास हुआ। उन्होंने यह बात स्वीकारते हुए कहा, ''मुझे इस खूबसूरत परिधान में स्वयं को देखकर शर्म सी लग रही थी।''