{"_id":"a7807c38370affb2409a0ea762584174","slug":"shahid-kapoor-new-lokk-for-udta-punjab-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहिद कपूर अब दिखेंगे नए लुक में, आप देखना चाहेंगे? ","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
शाहिद कपूर अब दिखेंगे नए लुक में, आप देखना चाहेंगे?
Updated Sun, 05 Apr 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
शाहिद कपूर के प्रशंसक जल्द ही उन्हें ने अंदाज में देख पाएंगे। शाहिद ने अपना लुक फिर बदला है।
विज्ञापन
फिल्म हैदर में सिर के बाल साफ कराने के बाद अब अपनी आगामी फिल्म उड़ता पंजाब में शाहिद बिल्कुल नी हेयरस्टाइल में दिखेंगे।
इसके लिए उन्होंने अपने लुक के साथ काफी बदलाव किया है और सिख दिखने के लिए अपने बाल भी बढ़ाए हैं। फिल्म की पब्लिसिटी को ध्यान में रखते हुए इन दिनों वे सार्वजनिक होने से बच रहे हैं।
उन्हें इस हेयर कट को कराने और इसे छुपा कर रखने के लिए बहुत मशक्क़त करनी पड़ रही है। इसके लिए उन्हें रात के दो बजे सैलून जाना पड़ा ताकि कोई उन्हें देख ना ले और उनका यह लुक फिल्म से पहले ही खुल ना जाए।
विज्ञापन
जब शाहिद कपूर हेयर कट कराने के लिए सैलून पहुंचे तो उन्होंने देखा एक कैमरामैन उनका पीछा कर रहा था। जिसके चलते शाहिद को हेयर कट लेने के बाद दो घंटे तक सैलून में ही रुकना पड़ा। देखिए शाहिद का नया हेयरकट इस तस्वीर में।
विज्ञापन