फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   selection of colors in party wear tell your personality

महिलाओं के बारे में बहुत कुछ बताता है पार्टी ड्रेस का कलर

Wed, 09 Jan 2013 10:00 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 09 Jan 2013 10:00 AM IST
विज्ञापन
selection of colors in party wear tell your personality

पार्टी के दौरान अगर आपकी नजर किसी खूबसूरत चेहरे पर टिकी है तो उसकी ड्रेस के कलर से आप बहुत हद तक उसके व्यक्तित्व का अंदाजा लगा सकते हैं। कई शोधों में यह बात हो चुकी है कि हमारे पसंदीदा रंग और रंगों का चयन हमारे व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं।

विज्ञापन


किसी भी पार्टी या खास मौके पर तैयार होने के लिए आप अपने पसंदीदा रंग की पोशाकों का चयन करते हैं तो यह वाजिब है कि वह रंग आपकी पसंद का एक खास हिस्सा है। इसी आधार पर आपकी पसंद से आपके व्यक्तित्व का अंदाजा लगाना कुछ हद तक आसान हो सकता है। तो जानिए, आपके पसंदीदा रंग क्या कहते हैं आपके व्यक्तित्व के बारे में।
विज्ञापन


गुलाबी

गुलाबी रंग आमतौर पर जिन लोगों की पहली पसंद होता है वे प्रेम और रोमांस में बहुत विश्वास रखते हैं। जो महिलाएं इस तरह के रंगों का चयन पार्टी में अधिक करती हैं वे डेलिकेट लुक पसंद करती हैं और आपका पसेसिव रवैया पसंद करती हैं। गुलाबी ड्रेस उनके चार्म और विनम्रता के गुणों को और अधिक उभारता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैगनी
पर्पल यानी बैगनी रंग की पोशाक पहने पार्टी में अगर कोई नजर आए तो जान लें कि वह बेहद मिस्टीरियस किस्म का होगा। खासतौर पर जो महिलाएं इस रंग को चुनती हैं वे शोर-शराबे के बजाय गिने-चुनें करीबियों के साथ रहना पसंद करती हैं। वे खुद को बेहद अलग और स्पेशल मानती हैं।

सफेद
सफेद रंग सादगी का प्रतीक है। इस रंग को पसंद करने वाली महिलाएं बहुत सकारात्मक स्वभाव की होती हैं। उनमें सादगी तो होती है पर वे अच्छी लाइफस्टाइल पसंद करती हैं। ऐसी महिलाएं जीवन में परफेक्शन को बहुत महत्व देती हैं और हमेशा खुशनुमा रहती हैं।

काला
काली ड्रेस दिखने में जितनी ग्लैमरस लगती है, इसे पसंद करने वाली महिलाएं स्वभाव से उतनी ही मिस्टीरियस होती हैं। ये महिलाएं नए प्रयोग से कतराते हैं और बहुत अधिक प्रभावशाली होती हैं।

लाल
अधिकतर पार्टियों और शादियों में लाल रंग की ड्रेस में को न कोई महिला नजर आ ही जाती है। पार्टी वेयर के हिसाब से इस रंग का चयन दर्शाता है कि उनका व्यक्तित्व बेहद बोल्ड, प्रभावशाली और सकारात्मक है। ऐसे लोग बाहर घूमना-फिरना बहुत पसंद करते हैं और बहुत ग्रेसफुल होते हैं। ऐसे लोग लंबे समय तक एक ही तरह की चीजों से जल्दी बोर हो जाते हैं।


नीला
नीला रंग पसंद करने वाली महिलाएं बेहद शांत और सुलझे व्यक्तित्व की होती हैं। वे बहुत ध्यान रखने वाली और भावनाओं की कद्र करने वाली होती हैं। इनमें धैर्य, संवेदनशीलता और आत्मनियंत्रण जैसे गुण होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed