फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   schedule of wills india lifestyle fashion week

जानें विल्स लाइफस्टाइल फैशनवीक का पूरा शिड्यूल

Thu, 27 Sep 2012 04:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Sep 2012 04:07 PM IST
विज्ञापन
schedule of wills india lifestyle fashion week

फैशनपरस्तों के लिए खुशखबरी है। फैशन डिजाइनरों और सेलिब्रिटीज का महाकुंभ कहा जाने वाला विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक स्प्रिंग-समर 2013 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस साल यह 6 अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआइ) ने हाल में इसकी जानकारी जारी की है।

विज्ञापन


इस बार इस फैशन वीक में करीब 63 फैशन डिजाइनर भाग लेंगे जबकि मॉडल्स के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बारे में एफडीसीआइ के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि इस बार विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय डिजाइनरों का मिलाजुला काम हमारे बीच दिखेगा। मुझे उम्मीद है कि इस बार का यह फैशनवीक भारत में फैशन जगत में बेंचमार्क साबित होगा।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि हर साल फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया इस फैशन वीक को आयोजित करता है जिसमें नए डिजाइनरों के काम को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ व्यापक स्तर पर व्यापार को प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक का शेड्यूलः


पहला दिन- शनिवार, 6 अक्टूबर 2012 
दोपहर 3.15 - पायल प्रताप और आनंद काबरा का शो।
शाम 4.30 - अत्सु सेकहोस का नॉर्थ ईस्ट शो।
शाम 5.45 - पारस और शालिनी सुरली का शो।
शाम 7.00 - किरन उत्तम घोष और पूनम भगत का शो।
शाम 8.15 - वेंडल रॉड्रिक्स का शो।
रात 9.30 - रोहित गांधी, राहुल खन्ना, सुनीत वर्मा का शो।

दूसरा दिन - रविवार, 7 अक्टूबर 2012
दोपहर 2.00 - सुरभि चावला, खुशी जेड, तान्या खनूजा, साक्षी प्रधान का शो।
दोपहर 3.15 - कनिका सलूजा चौधरी और सांत चौहान का शो।
शाम 4.30 - अंकुर और प्रियंका मोदी का शो।
शाम 5.45 - कविता भारतीय का शो।
शाम 7.00 - राजेश प्रताप सिंह का शो।
शाम 8.15 - जेम्स फरारिया का शो।
रात 9.30 - मनीष मल्होत्रा का शो।

तीसरा दिन -  सोमवार, 8 अक्टूबर, 2012
दोपहर 2.00 - ज्योति शर्मा, कर्तिकेय और ईशा नालंदा का शो।
दोपहर 3.15 - दिव्यम मेहता, गौरव और रितिका का शो।
शाम 4.30 - अनुपमा दयाल और नचिकेत बर्वे का शो।
शाम 5.45 - अल्पना, नीरज और अर्जुन का शो।
शाम 7.00 - राहुल मिश्रा का शो।
शाम 8.15 - गौरव गुप्ता का शो।
रात 9.30 - नम्रता जोशीपुरा का शो।

चौथा दिन - मंगलवार, 9 अक्टूबर, 2012
दोपहर 2.00 - अभि सिंह, प्रीति झावर, प्रेरणा भारद्वाज और राहुल सिंह का शो।
दोपहर 3.15 - प्रतिंमा पांडेय, रितेश कुमार और वैशाली एस. का शो।
शाम 4.30 - कलोल दत्ता और आनंद भूषण का शो।
शाम 5.45 -  अनीत अरोड़ा और विनीत बेहल।
शाम 7.00 -गौरी और नैनिका व मालिनी रमानी।
शाम 8.15 - आशीष एन. सोनी।
रात 9.30 - राणा गिल का शो।
 
पांचवा दिन - बुधवार, 10 अक्टूबर, 2012
दोपहर 2.00 - राज शरॉफ, आशीष और विक्रांत।
दोपहर 3.15 - जेन्जन गड़ी, पिया पौरो, शिवान और नरेश।
शाम 4.30 - चारू पराशनर, राजदीप राणावत और सुलक्षना।
शाम 5.45 - हेमंत और नंदिता, जॉय मित्रा, निदा महमूद।
रात 9.30 - रितु कुमार का ग्रैंड फिनाले शो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed