{"_id":"2f80713edae685557921fe2ad66f64c3","slug":"rockabilly-hairstyle-for-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉक लुक के लिए रॉकाबिली हेयरस्टाइल","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
रॉक लुक के लिए रॉकाबिली हेयरस्टाइल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Sep 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपको पता है महिलाओं को किस तरह के पुरुषों का लुक अधिक भाता है? शोधों की मानें तो क्लासिक लुक वाले पुरुष महिलाओं को अधिक आकर्षित करते हैं। ऐसे में अगर आप क्लासिक लुक को तरजीह देने की सोच रहे हैं तो रॉक एंड रोल के दौर का रॉकाबिली हेयरस्टाइल आप जरूर ट्राइ कर सकते हैं।
विज्ञापन
महिलाओं को भाता है पुरुषों का ऐसा हेयरस्टाइल
विज्ञापन
साठ के दशक हॉलीवुड सेलिब्रिटी हों या फिर पुरानी फिल्मों के देवानंद, क्लासिक स्टाइल में थोड़ा सा प्रयोग इन दिनों रॉकाबिली हेयरस्टाइल के रूप में चलन में है। अगर आप भी ऐसा लुक चाहते हैं तो अपने बालों की सिंपल हेयरस्टाइल को इस रूप में आसान तरीके से बदलकर देखें।
विज्ञापन
यह हेयरस्टाइल तब आसान है जब सिर के ऊपरी हिस्से के बाल थोड़े लंबे हों और साइड के बाल थोड़े छोटे हों। इसके लिए सबसे पहले बैंलों को शांपू से साफ करें और सिर पर हल्का जेल लगाएं।
हर दौर में बदलता रहा हीरो का हेयरस्टाइल। जानने के लिए क्लिक करें
अब बालों को पीछे की ओर कंघे से झाड़ें और साइड मांग निकालें। हाथों की मदद से आगे के बालों का हल्का पफ उठाएं और फिर ड्रायर से बालों को सुखाएं।
यह हेयरस्टाइल न सिर्फ क्लासिक सूट पर फबेगी बल्कि डेनिम जीन्स, शर्ट और स्लीवलेस जैकेट या लेदर जैकेट पर भी खूब फबेगी। मौसम के हिसाब से अलग-अलग कांबिनेशन के साथ यह लुक आप परफेक्ट क्लासिक और स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।