{"_id":"efc7c0eefc7701ac574ee33c568f9941","slug":"rani-mukherjee-taking-tips-from-sabyasachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहनावे को लेकर रानी मुखर्जी लेंगी इनसे टिप्स","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
पहनावे को लेकर रानी मुखर्जी लेंगी इनसे टिप्स
Updated Thu, 17 Jul 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में रानी मुखर्जी ने श्री राज महल ज्वैलर्स इंडिया कॉचर वीक (आईसीडब्ल्यू) में अपने दोस्त व डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के शो में शिरकत की।
विज्ञापन
यहाँ उन्होंने सब्यसाची से अपनी आने वाली फिल्म 'मर्दानी' के प्रचार के दौरान पहनने वाली पोशकों पर भी चर्चा की है।
'मर्दानी' में रानी लड़कियों के सजीले और आकर्षक पोशाकों से अलग, लड़कों जैसी वेशभूषा में नजर आएंगी। लेकिन फिल्म के प्रचार के दौरान वह शायद सब्यसाची की डिजाइन की हुई पोशाकें पहनेगी।
विज्ञापन
फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा की नई नवेली दुल्हन रानी ने शो के बाद हुए बातचीत के सत्र में बताया , "मैं सब्यसाची से उन पोशाकों पर बात कर रही थी, जो मैं 'मर्दानी' के प्रचार के दौरान पहनना चाहती हूं।"
विज्ञापन
आईसीडब्ल्यू में मंगलवार रात प्रदर्शित सब्यसाची के नए संग्रह फिरोजाबाद में से क्रीम रंग की जरी की कढ़ाई वाली साड़ी और काले रंग का ब्लाउज पहने रानी काफी आकर्षक लग रही थीं। आकर्षक हेयरस्टाइल के साथ उनके बालों में लगा लाल गुलाब खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
रानी सब्यसाची के डिजाइनों की बड़ी प्रशंसक हैं। अप्रैल में इटली में हुई रानी की शादी की पोशाक भी सब्यसाची ने ही तैयार की थी। सब्यसाची के शो में आकर रानी काफी खुश थी।
रानी ने कहा, "मैं सिर्फ बता सकती हूं मैं बहुत खुश हूं कि मेरे पास सब्यसाची जैसा भाई और दोस्त है। वह बहुत खूबसूरत कपड़े बनाते हैं।"
यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी 'मर्दानी' में रानी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।