फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   mistakes to be avoid while wearing saree

साड़ी पहनते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां

Mon, 08 Sep 2014 02:45 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
mistakes to be avoid while wearing saree

साड़ी ऐसा पहनावा है जो पारंपरिक होते हुए भी आपको हॉट लुक दे सकता है। सलीके से पहनी गई साड़ी जहां खूबसूरत फिगर को निखार सकती है वहीं आपके फिगर की कमियों को छिपा भी सकती है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, साड़ी बांधना एक ऐसी कला है जिसमें हुई छोटी सी चूक भी आपके लुक को बिगाड़ सकती है। जानिए, साड़ी पहनने के दौरान हमें किन गलतियों से बचना चाहिए।
विज्ञापन


सबसे पहले बात करते हैं साड़ी पहनते वक्त आपकी चप्पल कौन सी है। आपको जिस मौके के हिसाब से साड़ी पहननी है, उसमें आप कितनी हील पहनेंगी, इसका संबंध आपकी साड़ी के लुक से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साड़ी पहनते वक्त आप वहीं चप्पल पहनें जिसे पहनकर आप बाहर निकलेंगी। इससे साड़ी की लंबाई आपकी लंबाई से मेल खाएगी और साड़ी अधिक ग्रेसफुल लगेगी।

ज्वेलरी और एसेसरीज

mistakes to be avoid while wearing saree

आप साड़ी बांधने के दौरान अगर बहुत अधिक पिन का इस्तेमाल करती हैं तो यहां आपसे चूक हो सकती है। साड़ी पिन लगाते वक्त यह सामने न आए, इसका ध्यान रखना जरूरी है। कोशिश करें कि सभी पिन साड़ी में ही छिप जाएं।

बहुत पतले फैब्रिक की साड़ी पर अधिक पिन लगाने से बचें क्योंकि इससे कपड़ा फटने का डर बना रहता है।

इतना ही नहीं, साड़ी के साथ आप अगर जी भर कर ज्वेलरी पहन रही हैं तो यह भी आपके लुक को खराब करने के लिए काफी है।

ज्वेलरी का चुनाव करते वक्त यह ध्यान रखना जरूरी है कि किस साड़ी पर हेवी ज्वेलरी चलेगी और किस पर लाइट। हल्की साड़ी पर थोड़ी हेवी ज्वेलरी फबती है जबकि हेवी साड़ी को आप बिना ज्वेलरी या हल्की ज्वेलरी के साथ पहनें तो बेहतर होगा।

बहुत अधिक प्रयोग

mistakes to be avoid while wearing saree

साड़ी पहनने में अगर आप निपुण हैं तो यकीनन अलग-अलग मौकों के हिसाब से साड़ी के साथ प्रयोग करती होंगी। ऐसे में साड़ी के साथ आप जितना अधिक प्रयोग करेंगी, गलत‌ियों का रिस्क उतना ही बढ़ेगा।

ऐसे में आप जिस तरह से साड़ी बांधने में माहिर हों, उसी के साथ प्रयोग करें। हो सके तो आप किसी तीसरे से जरूर राय ले लें।

आजकल साड़ी के साथ ब्लाउज में भी कई तरह के प्रयोगों का चलन है। ऐसे में आप किस साड़ी के साथ कौन सा ब्लाउज पहनेंगी, उसपर जरूर ध्यान दें। हेवी साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज, लाइट साड़ी के साथ हेवी और स्टाइलिश ब्लाउज बेहतर चुनाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed