फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   men dressing tips for an interview

इंटरव्यू के लिए तैयार होते वक्त पुरुष इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 18 Jan 2013 03:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 18 Jan 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
men dressing tips for an interview

कहते हैं, 'फर्स्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन' और इंटरव्यू के दौरान आपका फर्स्ट इम्प्रेशन आपके पहनावे और पर्सेनालिटी से ही नजर आता है। पर्सेनालिटी निखारने या दबाने में आपकी ड्रेसिंग के महत्व को दरकिनार कतई नहीं कर सकते हैं। आपका पहनावा अगर आपकी पर्सेनालिटी के अनुरूप है तो आप पहली नजर में सामने वाले को प्रभावित तो जरूर ही कर लेंगे। आइए, जानें इंटरव्यू के लिए तैयार होते वक्त पहनावे को किस तरह आकर्षक बना सकते हैं।

विज्ञापन


फॉर्मल सूट है सुरक्षित विकल्प
वैसे तो अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से पहनावे का चयन समझदारी है लेकिन फॉर्मल बिजनेस सूट किसी भी तरह के इंटरव्यू के लिए सुरक्षित विकल्प है। दो बटन वाले कोट की जगह कई बटन वाले कोट का चयन करें। हाफ जेकेट्स का प्रयोग कई लोग अपनी पर्सेनालिटी निखारने के लिए करते हैं पर हमारी सलाह है कि आप इनसे दूरी रखें क्योंकि साक्षात्कार के दौरान भीड़ से अलग लगने के बजाय सामान्य फॉर्मल ड्रेसिंग ही अधिक प्रभावशाली लगती है।
विज्ञापन


फैब्रिक और रंग
इन दिनों विंटर वेयर का चयन करते वक्त कॉटन के बजाय लाइनेन, कॉटरॉय व वूल वाले फैब्रिक का चयन समझदारी है। आपके बिजनेस सूट या शर्ट-पैंट के रंगों का चयन सावधानीपूर्वक होना चाहिए। इतने ब्राइट कलर भी न हों कि आप कुछ अलग ही लगें और इतने डल कलर भी न हों कि आपकी पर्सेनालिटी ही दब जाए। ग्रे, नेवी ब्लू और चारकोल ग्रे जैसे शेड्स ब्लेजर या फॉर्मल सूट्स के लिए सही हैं। इसी तरह शर्ट के लिए व्हाइट के अलावा लाइट शेड्स शर्ट सुरक्षित विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्ट के लिए
वैसे तो इंटरव्यू के लिए 100% कॉटन शर्ट्स बेहतरीन ऑप्शन है लेकिन इन दिनों आप मिक्स कॉटन और वूल शर्ट्स भी ट्राइ कर सकते हैं। सिल्क और साटन जैसे टेक्सचर वैसे तो बहुत ग्रेसफुल लगते हैं पर इंटरव्यू के लिए ये सही विकल्प नहीं हैं। फुल स्लीव शर्ट अधिक फॉर्मल लुक देंगी।


टाइ का चयन

टाइ का चयन करते वक्त ध्यान रखें कि उसका लुक पारंपरिक हो न कि बहुत ट्रेंडी। बेहतर होगा कि टाइ का रंग आपकी शर्ट या सूट से कंट्रास्ट न होकर मैच करता हो। सिल्क टाइ अच्छा ऑप्शन है।

इन बातों का रखें ध्यान
- जूते हमेशा साफ हों।
- हल्का कोलोन परफ्यूम का इस्तेमाल करें।
- सिगरेट, च्विंगम जैसी चीजों से दूरी रखें।
- गहरे रंग के मोजे पहनें।
- छोटे बाल लुक को स्मार्ट और डीसेंट बनाते हैं।
- क्लीन शेव रहें।
- कपड़ों पर प्रेस अच्छी तरह से होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed