फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   make outdated fashion your style

आउटडेटेड फैशन को बनाएं अपना स्टाइल

Tue, 25 Sep 2012 02:36 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2012 02:36 PM IST
विज्ञापन
make outdated fashion your style

बात अगर अपने स्टाइल स्टेटमेंट की हो तो हम कभी भी किसी नए प्रयोग से परहेज नहीं करते। मसलन, अगर आप अपने पुराने खाकी ट्राउजर और कैनवास के जूतों को देखकर मन मसोसते हैं तो हम आपको चलन से बाहर हो चुकी कुछ चीजों को इस्तेमाल करने के कुछ ऐसे नुस्खे बता रहे हैं, जिनसे आप फैशन की दौड़ में अपना एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट बना सकें।

विज्ञापन


वेस्टकोट
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स 2 ने 17वीं सदी में वेस्टकोट का फैशन चलाया था जो आज भी क्लासिक ड्रेसिंग की स्टाइलिश पोशाक के रूप में देखा जाता है लेकिन अब पार्टी वीयर पोशाकों में इसका चलन नहीं के बराबर ही है। हां, फॉर्मल वीयर में थ्री पीस बिजनेस सूट के रूप में जरूर इसका चलन दिखा है  पर हमारी मानें तो इसे बिना किसी जैकेट के ट्राई करें, सेमीफॉर्मल लुक के लिए यह परफेक्ट स्टाइल होगी।
विज्ञापन


बो टाई
नेक टाई की तरह ही बो टाई भी पार्टी वीयर क्लासिक सूट पर काफी सूट करती है पर हमारे देश में आज भी इसका चलन कम है। इस कांबिनेशन को विदेशों में कुछ खास प्रोफेशन के लोगों के साथ जोड़कर देखा जाता है जैसे रेसिप्ट कलेक्टर, एटॉर्नी, शिक्षक, वेटर और नेता लेकिन आप किसी डिनर, कॉकटेल पार्टी या शादी में इसे क्लासिक ब्लैक सूट के साथ एक परफेक्ट मैच दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉटन व खाकी पैंट्स
वैसे तो आजकल कैजुअल वीयर में जींस का चलन हमेशा ही बरकरार रहता है लेकिन आप चाहें तो कॉटन और खाकी के पैंट्स भी ट्राई कर सकते हैं। इसमें आप थोड़े अलग भी दिखेंगे और कैडुअल व सेमा फॉर्मल वीयर के रूप में यह विकल्प अच्छा भी लगेगा। हालांकि यह विकल्प गर्मियों के लिए सबसे फिट है पर बात जब स्टाइल की हो तो आप इसे कभी भी ट्राई कर सकते हैं।


सस्पेंडर
अगर आप लैरी किंग के टॉक शो, जेम्स बॉन्ड सीरीज के डेनियल क्रेग या 'वॉलस्ट्रीट' फिल्म के माइकल डगलस के प्रशंसक हैं तो आपके लिए संस्पेंडर या ब्रासेज से बेहतरीन प्रयोग क्या होगा। इन्हें एक प्रकार की इलास्टिक लेस या बेल्ट कह सकते हैं जो ट्राउजर को कंधों के सहारा देती है। इसे फॉर्मल वीयर के रूप में आप ट्राई कर सकते हैं। आमतौर पर  'X' व  'Y' शेप में इसे पहना जाता है। (mensxp.com)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed