फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   latest fashion for summers

गर्मियों में ऐसे दिखें 'ठंडा-ठंडा कूल-कूल'

Fri, 17 May 2013 11:22 AM IST
फीचर डेस्क
फीचर डेस्क Updated Fri, 17 May 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
latest fashion for summers
इन दिनों आसमान हो रही आग की बारिश से निजात पाने के लिए खानपान ही नहीं, ड्रेसेज पर भी ध्यान देना होगा। तभी तो फैशन डिजाइनर्स ने ट्रेंड के तौर पर तबियत ठंडी कर देने वाले फैब्रिक्स, कलर्स, मोटिफ्स खास गर्मी के लिए बाजार में उतारे हैं।
विज्ञापन


सब कुछ रंग भरा
आजकल रंगों की छटा फैशन में हर जगह दिखाई दे रही है। हैंडबैग्स से लेकर लेगिंग्स तक विविध रंगों में सजे हुए हैं। कलरफुल कढ़ाई वाले बैग्स और कलरफुल प्रिंट वाले लेगिंग्स समर फैशन का हॉट ट्रेंड साबित हो रहे हैं।  
विज्ञापन


फ्लोरल प्रिंट खिलेंगे
स्कर्ट्स हों या टॉप, हर स्टाइल कीे ड्रेसेज में प्रिंट्स चमकते रहेंगे। सॉफ्ट कलर्स के साथ जियोमेट्रिकल आर्ट या पोल्का  डॉट्स के साथ फ्लोरल प्रिंट सबको आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक और इंग्लिश प्रिंट
प्रिंट में चेक की वापसी तो हुई ही है, मगर साथ में इंग्लिश प्रिंट भी इस साल खूब देखने को मिल रहा है। इस तरह के टॉप, कलर्ड जींस या कैप्री के साथ खूब पसंद किए जा रहे हैं।  

सबको लुभाएगी लेस
पार्टी वियर में पिछले साल जहां हैवी एम्ब्रॉयडरी आैर सीक्वन वर्क नजर आया। वहीं, इस बार पार्टी ड्रेसेज में लेस वर्क का फैशन है। लॉन्ग गाउन हो या टॉप हर स्टाइल के ड्रेसेज में लेस वर्क पसंद किया जाएगा।


थ्रेड एम्ब्रॉयडरी फिर से

थ्रेड एम्ब्रॉयडरी का फैशन फिर से लौट आया है। इसमें आपको जो नया देखने को मिलेगा, वो है इसकी थीम। विभिन्न कल्चर्स से प्रभावित इस डिजाइन को सीजनल स्टीचेज के नाम से 109°F ने बाजार में लॉन्च किया है। जिसमें चटक और कूल रंगों का कॉम्बीनेशन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed