फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   lakme fashion week models selected

लैक्मे फैशन वीक में दिखेंगी ये नई मॉडल्स

Fri, 05 Jul 2013 12:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 05 Jul 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
lakme fashion week models selected

लैक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टीव 2013 के रैंप पर जो चेहरे नजर आएंगे अब उनको चुन लिया गया है। फैशन के इस महाकुंभ में चुनी जाने वाली सात मॉडल्स का चयन कैटरीना कैफ, याना गुप्ता, मुग्धा गोडसे और कनिष्ठा धनकर ने किया है।

विज्ञापन


मुंबई की पूजा भमराह, यूक्रेन की ओल्हा टोरोविक, मुंबई की सुरभि राव, हंगरी के रेखा कुजमा, मुंबई की पारुल दुग्गल, स्लोवाकिया की मार्सेला सेवसिकोसा और मुंबई की अभिखोरा इस साल फैशन वीक के रैंप पर अपनी कैटवॉक के जलवे बिखेरेंगी।LFW
विज्ञापन


इस बारे में लेक्मे की हेड इनोवेशन पूर्णिमा लांबा ने बताया, 'हमने लैक्मे फैशन वीक के मंच से एंजेला जॉनसन जैसी कई सुपर मॉडल्स को जन्म दिया है। देश के सबसे बड़े फैशन वीक में नए चेहरों को मौका देकर हम सुपर मॉडल्स की संभावनाओं को हर बार नया आयाम देते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि लैक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिव 2013 23 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित होगा जिसके ग्रैंड फिनाले में फैशन डिजाइनर सब्यासाची भाग लेंगे। लंबे समय बाद इस फैशन वीक में उनकी वापसी हो रही है।


इस बारे में सब्यसाची ने बताया, 'एलएफडब्ल्यू में अपने संग्रह को पेश करना हमेशा विशेष रहा है। डिज़ाइनर के रूप में मैंने यहीं से ही अपनी शुरुआत की थी। इसने मुझे फैशन जगत में पहचान दिलाने का मंच प्रदान किया। पांच वर्ष बाद ग्रैंड फिनाले डिज़ाइनर के रूप में वापसी करना बहुत रोमांचक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed