{"_id":"27288eff051d918d07f87f73fc3945bd","slug":"katrina-kaif-and-zarine-khan-dressing-sense","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाइल स्टेटमेंटः क्यूट कैटरीना, बोल्ड जरीन","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
स्टाइल स्टेटमेंटः क्यूट कैटरीना, बोल्ड जरीन
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 20 Sep 2013 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूबसूरती सादगी में छिपी है। बात जब कैटरीना कैफ के लुक्स की हो तो यह कहना वाजिब ही होगा।
विज्ञापन
हाल में कैटरीना सोनी के मोबाइल की लॉन्चिंग के दौरान हैलसन हेरिटेज की डिजाइनर शॉर्ट ड्रेस में पहुंची जहां उनका सिंपल लुक और न्यूड मेकअप बेहतरीन कॉंबिनेशन रहा। कैटरीना की लेमन ग्रीन ड्रेस के साथ उनकी पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स और स्ट्रेट बाल परफेक्ट कॉंबिनेशन हैं।
कैटरीना से मिलती-जुलती कदकाठी वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने भी गीतांजलि ज्वेलर्स के इंडिया वेडिंग लॉन्च के अवसर पर साड़ी में फोटोशूट करवाया है। जरीन डीप मैरून साड़ी के साथ हेवी स्टोन वर्क ईयररिंग्स में बेहद बोल्ड और ग्रेसफुल नजर आईं। इंडियन ब्यूटी के सेनसेशन के रूप में जरीन को फैशनपरस्तों से पूरे नंबर मिलेंगे।
विज्ञापन
इस हफ्ते वीना मलिक और समीरा रेड्डी का लुक फैशन सेन्स के हिसाब से जीरो रहा। जहां अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान वीना ने क्रीम और गोल्डन गाउन में नजर आईं वहीं इंडिया प्राइड फैशन टूर के प्रिव्यू के दौरान समीरा की पारदर्शी पोशाक, उनके लुक को पूरी तरह खत्म करती दिखी।
विज्ञापन