{"_id":"763364b9e1579ecbb1b0b0245af4ed6b","slug":"jacqueline-fernandez-without-makeup-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी देख पाएंगे कि बिना मेकअप कैसी दिखती हैं जैकलीन","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
आप भी देख पाएंगे कि बिना मेकअप कैसी दिखती हैं जैकलीन
Updated Sun, 18 Jan 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई फिल्मों में अपने ग्लैमरस छवि से दर्शकों का दिल जीत चुकीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज आने वाली फिल्म 'ब्रदर्स' में बिना मेकअप के अलग ही अवतार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने आईएएनएस को बताया, "फिल्म 'ब्रदर्स' में मेरे लुक की बात करें तो निश्चित तौर पर यह ग्लैमर रहित है। फिल्म में मैं जो भूमिका निभा रही हूं, यह उसकी वजह से है।"
विज्ञापन
'उन्होंने यह भी कहा, "ब्रदर्स' में हम कई सारे किरदार दिखाना चाह रहे हैं। हम ईमानदारी से अपने चरित्रों को पर्दे पर दिखाना चाहते हैं।" फिल्म में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। करन जाैहर के निर्माण में बनी फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में आ सकती है।"
विज्ञापन
इससे पहले साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक' में अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आईं श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन 2009 में सुजॉय घोष की फिल्म 'अलादीन' से फिल्मों में कदम रखने के बाद साजिद खान, मोहित सूरी, अब्बास-मस्तान जैसे निर्देशकों के साथ काम कर चुकी है।
यह पूछे जाने पर कि आनेवाली फिल्म 'ब्रदर्स' उनकी दूसरी फिल्मों से अलग कैसे है, जैकलीन ने कहा, "फिल्म 'ब्रदर्स' में मैं वह कर रही हूं, जो पहले किसी फिल्म में नहीं किया।"