फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   how to stylish in pregnancy

प्रेग्नेंसी के दौरान भी दिखें स्टाइलिश

Tue, 25 Sep 2012 03:01 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2012 03:01 PM IST
विज्ञापन
 how to stylish in pregnancy

प्रेग्नेंसी के दूसरे महीने के बाद से शरीर में होने वाले बदलावों के मद्देनजर अगर आपके मन में दुविधा है कि इस दौरान क्या पहनें और क्या न पहनें या फिर किस तरह इस दौरान भी आपकी ड्रेसिंग आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश दिखे, तो हम आपकी इस मुश्किल को आसान कर देते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी स्टाइल मेनटेन रखने के लिए आप इन उपायों पर अमल कर सकती हैं।

विज्ञापन


शुरुआती दौर में शॉपिंग से पहले
प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में जब आप शॉपिंग के लिए निकलती हैं तो ध्यान रखें कि आपने जिस पोशाक को चुना है वह बाद के महीनों में भी आप पहन सकें और उसमें आपको आराम लगे। स्टाइल का पहला फॉर्मूला है कि आपकी ड्रेसिंग आरामदायक हो, क्योंकि यदि आप अपनी पोशाक में सहज महसूस नहीं कर पा रही हैं तो वह आपकी स्टाइल नहीं हो सकती।
विज्ञापन


फिटिंग पर भी दें ध्यान
प्रेग्नेंसी के समय जरूरी नहीं कि आप सिर्फ एक्सेल साइज के कपड़े ही पहनें। इस दौरान भी फिटिंग के साथ आप कुछ नए प्रयोग कर सकती हैं। आप बैगी टॉप की जगह फिटेड टी शर्ट भी चेंज के लिए पहन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लॉन्ग टी शर्ट के साथ कॉटन शॉर्ट्स, शॉर्ट कुर्ते या ट्यूनिक के साथ केपरी भी ट्राई कर सकती हैं। बात जब पारंपरिक पहनावे कि आए तो चूड़ीदार सलवार के बजाय लेगिन पहनें, इनमें आराम भी मिलेगा और ये कुर्ते के साथ स्मार्ट भी लगती हैं।

रंगों का रखें ध्यान
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आप अपने पहनावे के साथ किसी नए प्रयोग के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए सही रंगों का चयन भी बहुत जरूरी है। इस दौरान किसी खास मौके पर ड्रेसिंग के लिए हमारी सलाह है कि आप डार्क शेड्स ट्राई करें और कंट्रास्ट रंगों से बचने की कोशिश करें।

दरअसल, डार्क शेड्स थोड़ा स्लिम लुक देते हैं। वहीं कंट्रास्ट के बजाय अगर आप डार्क शेड्स के ही अलग-अलग कांबिनेशन ट्राई करेंगी तो आपकी ड्रेसिंग ज्यादा स्मार्ट लगेगी।

एसेसरीज से दें लुक को ग्रेस
वैसे तो एसेसरीज हमेशा ही लुक को निखारने में मददगार साबित होती हैं लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान इनकों सही तरीके से पहनना इसलिए भी जरूरी होता है कि क्योंकि आप पहनावे के साथ ज्यादा प्रयोग नहीं कर सकतीं।


बड़े ब्रेसलेट, बड़े ईयररिंग्स और ट्रेंडी नेकलेस को पहनने के यह बिल्कुल सही समय है। चूंकि प्रेग्नेंसी के दौरान पहनावे को सिंपल और स्वीट रखने पर ज्यादा जोर देते हैं इसलिए बड़ी एसेसरीज इनमें स्टाइल के पक्ष को मजबूत करने में मददगार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed