{"_id":"4e0f03d4-79c2-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-maintain-leather-shoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमड़े के जूतों की ऐसे बढ़ाएं उम्र","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
चमड़े के जूतों की ऐसे बढ़ाएं उम्र
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Feb 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं जूतों से हमारा व्यक्तित्व पता चल सकता है। यानी हमारी पर्सेनालिटी और लुक्स में जूतों की अहमियत को दरकिनार किया ही नहीं जा सकता है। और बात जब आपके फॉर्मल लेदर शूज की हो तो आपकी देखभाल की जरूरत और भी अधिक होती है। आइए जानें, चमड़ों के जूतों की उम्र बढ़ाने के लिए इनकी देखभाल किस तरह करनी चाहिए।
विज्ञापन
पॉलिश में न करें कोताही
चमड़े के जूतों पर आप जितनी अधिक पॉलिश करेंगे, इनका लुक उतना ही बेहतर होता जाएगा और लाइफ बढ़ेगी। सप्ताह में कम से कम तीन बार अपने लेदर शूज पर अच्छी तरह पॉलिश जरूर करें। हां, यह जरूर ध्यान दें कि आपकी पॉलिश अच्छी क्वालिटी की ही हो, वरना जूते तो गए।
विज्ञापन
जूतों में मोजे न रखें
अक्सर लोगों की आदत होती है कि दफ्तर से आने के बाद मोजे जूतों में ही रख देते हैं। आप इस गलत आदत से बचें। इससे मोजे से निकलने वाली दुर्गंध व गंदगी जूतों में लगती है और आपके जूते संक्रमित व दुर्गंध से भरे रहते हैं। इससे इनकी उम्र भी घटती है और आपके पैरों की त्वचा में संक्रमण की आशंका बना रहती है।
विज्ञापन
जूते सही तरीके से उतारें
कई लोगों की आदत होती है कि बिना शू-लेस खोले ही जूतें पैरों से निकाल देते हैं। लेदर के जूते फ्लेक्सिबिल नहीं होते इसलिए अगर इन्हें सही तरीके से नहीं निकाला जाए तो बहुत जल्द लेदर पर स्ट्रेट मार्क बनने लगते हैं और चमड़ा समय से पहले कटना शुरू हो जाता है।
धूल और नमी से बचाएं
चमड़े के जूतों को हमेशा शू-रैक के भीतर रखें जिससे उनपर धूल, नमी और सूरज की रोशनी न पड़े। इससे जूतों की चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है और चमड़ा खराब नहीं होता।
पानी से बचाएं
चमड़े के जूतों को पानी से बचाने के लिए आप उनपर अलसी का तेल (लिनसीड ऑयल) की भी कोटिंग कर सकते हैं। इससे चमड़ा वाटरप्रूफ हो जाता है और पानी जूते के भीतर नहीं जाता।