फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   how to look young in parties

उम्र से कम दिखना है तो अपनाएं ये उपाय

Thu, 13 Dec 2012 10:21 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Dec 2012 10:21 AM IST
विज्ञापन
how to look young in parties
खास मौकों पर अपनी उम्र से कम दिखना सिर्फ महिलाओं की ही नहीं बल्कि पुरुषों की भी ख्वाहिश होती है। तो अगर आप यह जानना चाहते हैं कि पार्टी में जाते वक्त आप किस तरह तैयार हों जिससे आप आपकी उम्र अधिक न लगे, तो हम आपको इसके कुछ कारगर तरीकों की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन


पहनें वही जो अच्छा लगे
फिट, स्मार्ट और युवा दिखने के लिए जरूरी नहीं की फैशन में जो कुछ भी इन हो वह आप पहन ही लें। जरूरी है फैशन और जरूरत का बैलेंस बनाकर चलना। आप तैयार होते वक्त जो भी पोशाक चुनें वह आपके शरीर पर फिट भी होना चाहिए और आउटडेटेड भी नहीं लगना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आप आजकल के ट्रेंड की जानकारी तो रखे हीं, लेकिन यह भी ध्यान दें कि आप पर क्या अच्छा दिखता है। इससे आपको फैशन और जरूरत का बैलेंस बनाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


young men
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे बाल रखें
उम्र से कम दिखने के लिए शॉर्ट हेयरकट बहुत प्रभावी है। अगर आपके बाल बढ़ गए हैं या आप लंबे बालों की कोई हेयरस्टाइल रखते हैं तो बालों को शॉर्ट हेयरकट दें जिससे आपका लुक स्मार्ट लगेगा।

क्लीन शेव
हो सकता है कि दाढ़ी और मूंछ का चलन पुरुषों को बहुत मेनली और मैच्योर लुक देता हो, लेकिन अगर आप क्लीन शेव्ड हैं तो यकीनन अपनी उम्र से अधिक नहीं दिखेंगे। अगर आप क्लीन शेव नहीं रहना चाहते हैं तो दाढ़ी बढ़ाने के बजाय फ्रेंच बेयर्ड रखें।


शेड्स का रखें ध्यान
अगर आप बहुत डल शेड्स के ट्राउजर या सूट्स पहनते हैं तो रंगों का चयन समझदारी से करें। आपके आउटफिट्स के रंग न ज्यादा ब्राइट हों और न ज्यादा डल। इन दिनों पार्टी वेयर सूट्स में डार्क शेड्स की शर्ट के साथ डैर्क शेड्स के ब्लेजर का कांबिनेशन बेहद चलन में है। आप भी कुछ ऐसा ही ट्राइ करें।

young men

फिटिंग का रखें ध्यान
कपड़े पहने वक्त उनकी फिटिंग पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। बहुत अधिक ढीलीया बहुत अधिक टाइट फिट ट्राउजर, दोनों ही आपके लुक को खत्म कर देंगे। ऐसे में अपनी पर्सेनालिटी के हिसाब से सही फिटिंग वाले कपड़े ही पहनें जिससे आप बहुत उम्रदराज न दिखें और न ही ऐसा लगे की आप जबरदस्ती अपनी उम्र से कम दिखने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed