फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   how to look stylish in specs

चश्मे में भी स्टाइलिश दिखना है तो ध्यान रखें ये बातें

Tue, 14 May 2013 05:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 14 May 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
how to look stylish in specs

आंखों पर चश्मा चढ़ गया तो लुक्स की तो बैंड बज गई। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो इस गफलत से बाहर निकलें। अगर आप थोड़ी सूझबूझ के साथ अपने लिए चश्मा लेंगे तो न सिर्फ आपको कंफर्ट पूरा मिलेगा बल्कि आप और भी अधिक स्टाइलिश और स्मार्ट लगेंगे।

विज्ञापन


अगर आप भी अपनी आंखों पर मोटे चश्मे से परेशान हैं तो जरा इन सुझावों पर गौर करें, आपका चश्मा आपके लुक्स को और भी बेहतर बना देगा।

फ्रेम चुनते वक्त रखें ध्यान
फ्रेम चुनते वक्त ध्यान रखें कि फ्रेम इतना बड़ा न हो कि आपकी भौंहों के समानांतर हो, बहुत बड़े फ्रेम के चश्मों से बचें। चश्मे के फ्रेम का साइज आपके चेहरे के हिसाब से ही होना चाहिए। इसी तरह फ्रेम का शेप चेहरे के शेप के कंट्रास्ट होना चाहिए। अगर आप अपनी आंखों की पुतली के रंग से मिलता फ्रेम लेते हैं तो यह आपके ऊपर और भी जंचेगा।
विज्ञापन


चेहरे के आकार का रखें ध्यान
अलग-अलग तरह के चेहरे की बनावट के अनुसार अलग-अलग तरह के चश्मे फिट होते हैं। आप अपने चेहरे की बनावट के अनुसार ही चश्मे का फ्रेम चुनें।

ओवल शेप के लिए - ओवल शेप के लिए फ्रेम चुनते वक्त ध्यान रखें की चश्मे का फ्रेम बहुत पतला भी न हो और बहुत मोटा भी नहीं। इस आकार के चेहरे वाले लोगों पर अधिकतर हर तरह के चश्मे सूट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयताकार चेहरे के लिए - इस चेहरे पर थोड़े वर्क, डिजाइन और कंट्रास्ट वाले चश्मे अच्छे लगेंगे। कोशिश करें कि चश्मे का ब्रिज अधिक लंबा न हो।
तिकोने चेहरे के लिए - तिकोनाकार चेहरे पर ऐसे चश्मे फबते हैं जिनका निचला हिस्सा चौड़ा हो। ऐसे चेहरे पर रिमलेस चश्मे भी अच्छे लगेंगे।
चौकोर चेहरे के लिए - चौकोर चेहरे के लिए ओवल और गोल फ्रेम के चश्में अच्छा विकल्प हैं।

बालों के रंग का भी है महत्व
चश्मे का रंग अगर आपके बालों को कांप्लिमेंट करता है तो आप यकीनन स्टाइलिश लगेंगे। अगर आपके बाल काले या गाढ़े भूरे हैं तो आप डार्क शेड्स, बोल्ड कलर्स और एक से अधिक शेड्स के कांबिनेशन वाले चश्में पहन सकते हैं। अगर आपके बाल हल्के भूरे रंग के हैं तो मेटल या पेस्टल शेड्स के लाइट फ्रेम आप पर अधिक फबेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed