फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   how to look mature

'मम्मा बॉय' से 'मैच्योर मैन' तक बदलें अपना स्टाइल

Mon, 24 Dec 2012 05:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Dec 2012 05:20 PM IST
विज्ञापन
how to look mature

क्या आप भी अपने लुक को लेकर हमेशा इस उलझन में रहते हैं कि किस तरह आप खुदको मैच्योर लुक दें? आप कितनी भी कोशिश करें लेकिन आपका लुक किसी स्कूल या कॉलेज के लड़के जैसा ही लगता है? या फिर आप खुदको और अधिक 'मेनली' दिखाने की चाह रहे हैं ताकि आपके लुक से लोग भी आपको गंभीरता से लें?

विज्ञापन


फैशन की दुनिया में आपके ऐसे किसी भी सवाल का सिर्फ एक जवाब है - यही सही समय है कि आप अपना लुक और स्टाइल पूरी तरह बदल लें। आप कॉलेज के 'चॉकलेट बॉय' से 'माचो मैंन' कैसे बनें, इसके कुछ आसान तरीके हम आपसे बांट रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे हों आउटफिट्स
अगर आप पतले-दुबले हैं और 25 की उम्र में भी टीनेज जैसा आपका लुक है तो अपने आउटफिट्स पर ध्यान देना आपको लिए और भी जरूरी है। ऐसे फिजीक के लि जरूरी है कि आप अपना लुक कुछ ऐसा रखें जिससे आपके कंधे चौड़े दिखें, जैसे हॉरिजंटल स्ट्रिप्स वाली टी-शर्ट या शर्ट पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आप लेयर्ड क्लोदिंग भी अपना सकते हैं। मसलन, टी-शर्ट के साथ शर्ट का कांबिनेशन। जरूरी नहीं कि सर्दियों में ही लेयर्ड क्लोदिंग हो, गर्मियों में भी आप कॉटन पर आधारित कई कांबिनेशन ट्राई कर सकते हैं। कॉटन की हाव स्लीव्स शर्ट के साथ टी-शर्ट का लुक कैजुअल भी लगेगा और आरामदायक भी।

कैजुअल लुक में आप स्टोल्स और टी-शर्ट के भी कांबिनेशन ट्राई कर सकते हैं। वहीं फॉर्मल लुक में शर्ट के साथ कॉटन की स्लीवलेस जैकेट भी काफी स्टाइलिश लगेगी। खासतौर पर बिजनेस सूट में   स्लीवलेस जैकेट अच्छा ऑप्शन है।

फिट है, तो हिट है

जब बात स्टाइल की आती है तो आउटफिट की फिटिंग बहुत मायने रखती है, ऐसे में जींस की फिटिंग को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। मेनली लुक के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप स्किन टाइट जींस और फेडेड जींस का  मोह छोड़ दें।

जींस बहुट टाइट होने के बजाय स्मार्ट तरीके से फिट हो। जहां तक शेड्स का सवाल है, आप गहरे रंग के शेड्स वाली जींस या ट्राउजर चुनें जिससे आप अधिक लंबे व मैच्योर लगेंगे।

फुटवेयर से दिखाएं अपना क्लास
कहते हैं किसी भी व्यक्ति की ड्रेसिंग का पहला इंप्रेशन उसके जूतों से ही पता चलता है। तो अगर बात ड्रेसिंग में मैच्योरिटी लाने की हो तो जूतों पर ध्यान देना और भी जरूरी हो जाता है। हमारी सलाह है कि आप भले ही जूतों के कम विकल्प रखें, लेकिन अच्छे और क्लासी जूते ही पहनें।

ऑफिस के लिए जितना आप फॉर्मल कपड़ों पर ध्यान देते हैं, फॉर्मल जूतों पर भी उतना ही ध्यान देने की जरूरत है। आप चाहें तो कैजुअल वीयर के साथ भी लेदर शूज का कांबिनेशन ट्राई कर सकते हैं।

सटीक हो आपका बैग
कई बार लोग इस बात का ध्यान ही नहीं देते कि वे किस तरह का बैग किस मौके पर कैरी करते हैं। मैच्योर पर्सेनालिटी के लिए जरूरी है कि जब आप एक बार कॉलेज छोड़ दें तो सबसे पहले कॉलेज बैग से तौबा कर लें, खासतौर पर ऑफिस के लिए।

आप चाहें तो कॉलेज बैग की जगह स्मार्ट लैपटॉप बैग भी ट्राई कर सकते हैं। किसी खास बिजनेस मीट या कॉन्फ्रेंस के लिए चिक ब्रीफकेस भी बेहतरीन विकल्प है। इस तरह के विकल्पों से न सिर्फ आपका लुक मौच्योर लगेगा बल्कि आपका व्यक्तित्व भी अधिक प्रभावशाली होगा।

 
बेबी पिंक से करें परहेज

बेबी पिंक एक फेमिनिन शेड (महिलाओं के लिए) माना जाता है। कई दफा पुरुषों पर यह अच्छा लगता है लेकिन अगर आप मैच्योर लुक चाहते हैं तो बेबी पिंक को अपने कलेक्शन में जगह न दें। बेहतर होगा की थोड़े गहरे रंग के कपड़ों को ट्राई करें जिससे आप आपकी उम्र अधिक पता पड़ेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed