{"_id":"c2d7cbb8-a8e0-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-hide-fats-in-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में इस तरह दीजिए मोटापे को मात","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
तस्वीरों में इस तरह दीजिए मोटापे को मात
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Apr 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटापे से ज्यादा अगर आप भी तस्वीरों में खुद के खराब दिखने से परेशान हैं तो कुछ ऐसे उपाय अपना सकते हैं, जिनके जरिए न सिर्फ पहले से ज्यादा आकर्षक दिखेंगे, बल्कि फेसबुक या ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
विज्ञापन
बॉडी पोश्चर में मामूली बदलाव के जरिए आया यह छोटा मगर अहम बदलाव आपकी जिंदगी में भी काफी कुछ बदल सकता है। तो फिर देर किस बात की है, अपनी तस्वीरों में इस तरह मोटापे को मात दीजिए और लोगों के साथ-साथ आप खुद भी फर्क महसूस कीजिए।
विज्ञापन
1. हल्का साइड पोज़
विज्ञापन
फोटो खिंचवाते समय कैमरे के सामने सीधा खड़ा होने के बजाये हल्का साइड पोज़ दें। इससे आपका चेहरा थोड़ा कम चौड़ा दिखेगा और आप यकीनन थोड़े स्लिम नजर आएंगे।
2. पैरों की पोजीशन
तस्वीरों में स्लिम लगने के लिए सबसे आसान तरीका है कि आप कुछ इस तरह खड़े हों कि एक पैर के सामने आपके दूसरे पैर का अंगूठा हो और शरीर का सारा भार पिछले पंजों पर हो।
3. सिर पर दें ध्यान
फोटों खिंचवाते वक्त हमेशा अपना सिर थोड़ा आगे बढ़ाएं जिससे ठुड्डी के आस-पास का फैट्स यानी डबल चिन न दिखे।
4. बाजुओं पर दें ध्यान
दोनों बाजुओं को शरीर से सटाकर कभी भी पोज़ न दें। इससे आप और भी अधिक हेल्दी दिखेंगे। चाहें तो एक हाथ कमर पर रखकर पोज़ दे सकते हैं, जिससे आप थोड़ा स्लिम नजर आएंगे।
5. कंधे, सीना और पेट
अब अपने पोश्चर कों दें फाइनल टच। कंधों को थोड़ा पीछे और सीने को आगे की ओर रखें। साथ ही कुछ सेकंड के लिए सांस भीतर की ओर खींचें, जिससे पेट थोड़ा अंदर लगेगा। और हां, सांस खींचते वक्त मुंह बंद न करें। इससे आप सहज दिखेंगे।
इस सबके अलावा फोटो में पतला दिखने के लिए आपको अपने कपड़ों के चुनाव पर ध्यान देना होगा। साथ ही फ्लैश लाइट का प्रयोग कम करना चाहिए।